/newsnation/media/media_files/2025/12/29/rishabh-pant-2025-12-29-19-07-00.jpg)
Rishabh Pant
IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत मार्च में हो सकती है. बीसीसीआई जल्द ही इसके शेड्यूल का भी ऐलान कर देगी. इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक अच्छी टीम तैयार किया है, जो किसी भी टीम को टक्कर दे सकती है. लखनऊ में कई स्टार तेज गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा. चलिए LSG के उन 3 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिनपर अगले सीजन सभी की नजर रहने वाली है.
मयंक यादव
भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव को आईपीएल 2024 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा था. ये उनका डेब्यू सीजन है. उन्होंने अपने डेब्यू में ही 156.7 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी कर धमाल मचाया था और सुर्खियों बटोरी थी. हालांकि इजरी की वजह से मंयक आईपीएल 2025 का सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन IPL 2026 से पहले LSG ने उन्हें रिटेन किया है. मयंक इंजरी से उबर रहे हैं और वापसी के लिए तैयार हैं.
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड किया था. पिछले सीजन शमी SRH का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था. शायद यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें जाने दिया. शमी अब तक आईपीएल में 119 मैचों में कुल 133 विकेट चटकाए हैं. अब वो आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG के लिए खेलते नजर आएंगे.
प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में प्रिंस यादव को 30 लाख में खरीदा था. इस खिलाड़ी ने LSG के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. यही वजह से कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिसं यादव को IPL 2026 के लिए रिटेन किया था. उन्होंने 6 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित के साथ ओपनिंग कर सकता है ये विकेटकीपर, पहले भी साथ में मचा चुके हैं धमाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us