SL vs NZ: मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल घड़ी में टीम के लिए 47 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है.

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल घड़ी में टीम के लिए 47 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mitchell Santner

Mitchell Santner Photograph: (AFP)

SL vs NZ: श्रीलंका को सुपर-8 में हराने के बाद न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए खुद को मजबूत दावेदार बना लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद न्यूजीलैंड ने कोलंबो में मेजबान श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मुश्किल वक्त में 47 रनों शानदार पारी खेली और एक कीर्तिमान बना दिया है.

Advertisment

इस मैच में न्यूजीलैंड ने 84 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला और 168 रनों तक पहुंचाया, जिसके बाद श्रीलंका की टीम इस टारगेट को चेज नहीं कर पाए. श्रीलंका 20 ओवरों में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी. इस हार के साथ श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गई.

मिचेल सैंटनर ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 26 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और 4 छक्के लगाए. इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया. इसी के साथ मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

ऐसा करने वाले दुनिया के छठें खिलाड़ी बने मिचेल सैंटनर 

वहीं ओवरऑल फुल मेंबर्स टीमों में इस कारनामे को करने वाले मिचेल सैंटनर अब छठें खिलाड़ी बन गए हैं. सैंटनर ने अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1021 रन बनाए हैं. उन्होंने 20.01 की औसत से बल्लेबाजी की है. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है. वहीं गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर ने कुल 127 विकेट अपने नाम किए हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 प्लस विकेट लेने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
हार्दिक पांड्या (भारत)
शादाब खान (पाकिस्तान)
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले

mitchell santner Sl vs NZ
Advertisment