IPL: मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने ने हेड कोच से दिया इस्तीफा

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. टीम के हेड कोच महिला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुंबई इंडियंस ने ग्रुप में उन्हें एक नई जिम्मेदारी मिली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
zaheer

Mahela Jayawardene, Zaheer Khan( Photo Credit : Social Media)

Mumbai Indians: श्रीलंका (Sri Lanka) के दिग्गज और आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. महिला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ग्रुप में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. महेला जयवर्धने अब अगले साल होने वाले आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस के हेड कोच नहीं रहेंगे. जयवर्धने अब मुंबई इंडियन टीम के परफॉर्मेंस ग्लोबल हेड कोच होंगे. अब वह साउथ अफ्रीका (South Africa League) लीग में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) और एमआई इमिरेट्स (MI Emirates) टीम के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे. वहीं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई के क्रिकेट डायरेक्टर जहिर खान (Zaheer Khan) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जाहीन खान को अब मुंबई के तीनों टीमों के क्रिकेट डेवलपमेंट के हेड कोच बनाया गया है. 

Advertisment

महेला जयवर्धने साल 2017 में मुंबई के हेड कोच बने थे. इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में  मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2007: पाक के खिलाफ जब विकेट के पीछे बैठ गए थे एमएस धोनी, पलट गया था मैच

महेला जयवर्धने अब मुंबई की सभी टीमों के लिए रणनीति बनाएंगे और उनके बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे. बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जयवर्धने ने कहा है उनके लिए यह एक सम्मान की बात है और वह इस जिम्मेदारी के लिए उत्सुक हैं. वहीं जाहिर खान काम अलग-अलग जगहों पर जाकर युवाओं की टैलेंट की पहचान करना. 

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. मुंबई इंडियंस की टीम अपने आईपीएल के अपने 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई थी. 

यह भी पढ़ें: Team India Shikhar Dhawan: टीम इंडिया में एक बैकअप कप्तान के तौर पर रह गए हैं शिखर धवन!

उप-चुनाव-2022 Zaheer Khan मुंबई इंडियंस Mahela Jayawardene mumbai indians head coach mumbai-indians जहीर खान ipl मुंबई इंडियंस न्यूज ipl-2023 महेला जयवर्धने Mahela Jayawardene news
      
Advertisment