/newsnation/media/media_files/2026/02/03/kapil-dev-reaction-2026-02-03-17-15-32.jpg)
Kapil Dev Reaction
Kapil Dev Reaction: टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने नया नाटक शुरू कर दिया. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उनकी टीम टी20 विश्वकप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. इसके बाद से ही बवाल शुरू हो गया है. अब क्रिकेट के गलियारों में तमाम दिग्गज इस मुद्दे पर अपनी राय देते दिख रहे हैं. इस कड़ी में पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव का भी रिएक्शन सामने आया है. चलिए जानते हैं कि कपिल देव ने क्या-क्या कहा...
क्या बोले कपिल देव?
पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है, जिसपर आईसीसी ने उन्हें पुन: विचार करने के लिए कहा है. मगर, पाकिस्तान अपने फैसले पर अडिग लग रहा है और मानो वो ठान के बैठा है कि भारत के साथ लीग स्टेज पर नहीं खेलेगा. पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव का मानना है कि पाकिस्तान का ये फैसला उनके खिलाड़ियों के लिए भी नुकसानदेह है.
विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, 'अगर ये फैसला खिलाड़ियों ने लिया है, तो उन्हें आगे आकर इस बारे में कहना चाहिए. लेकिन अगर बोर्ड कह रहा है कि वो नहीं खेलेंगे, तो इसमें देश की इज्जत कम होती है. पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं. आप एक पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं.'
'पाकिस्तान ने सालों से शानदार टैलेंट पैदा किया है. लेकिन यदि आप इन लड़कों को वर्ल्ड कप में खेलने ही नहीं देंगे, तो आप एक पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं और खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आप अपने ही खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं.'
पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.'
कोलंबो पहुंच चुकी है पाकिस्तान की टीम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है. पाकिस्तान की टीम को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं, जिसके लिए टीम कोलंबो पहुंच चुकी है. 7 फरवरी को पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच कोलंबो में नीदरलैंड्स के साथ खेलेगी.
ये भी पढ़ें: WPL 2026 के फाइनल मैच में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, मलाइका अरोरा और तलविंदर करेंगे परफॉर्म
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us