जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में यूपी और चंडीगढ़ के बीच होगी खिताबी जंग
जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में यूपी और चंडीगढ़ के बीच होगी खिताबी जंग
तमिलनाडु:
हॉकी चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हॉकी ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में पहुंचने के लिए जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।हॉकी चंडीगढ़ ने टाईब्रेक शूट-आउट में ओडिशा की हॉकी यूनिट को हराया, जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी ने सेमीफाइनल में हरियाणा को 8-3 से करारी शिकस्त दी।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी चंडीगढ़ के बीच पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच 60 मिनट के बाद 2-2 पर समाप्त हो गया। इसका नतीजा शूट-आउट से निकला, जिसमें हॉकी चंडीगढ़ ने 3-0 से जीत हासिल की।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से सुदीप चिरमाको (11) ने गोल दागकर बढ़त दिलाई, जबकि हॉकी चंडीगढ़ ने दूसरे क्वार्टर में कप्तान राहुल (17) और रमन (18) ने जल्द ही दो गोल कर दिए।
37वें मिनट में प्रशांत लाकड़ा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए गोल कर बराबरी की और फिर मैच में विजेता का फैसला शूट-आउट से निकाला गया।
दूसरा सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी हरियाणा पर 8-3 से बड़ी जीत दर्ज की। जूनियर विश्व कप खिलाड़ी शारदा नंद तिवारी (13, 16, 28) गोल की हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोरर बन गए।
उनके साथ अरुण साहनी (31, 35, 47) ने भी गोल की हैट्रिक लगाई और उत्तम सिंह (23, 60) ने भी दो गोल किए। वहीं, हॉकी हरियाणा की ओर से पंकज ने (38, 43, 60) गोल किए, लेकिन यह मैच उत्तर प्रदेश हॉकी ने आसानी से अपने नाम कर लिया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी