श्रीलंका के खिलाफ जमकर बोला जो रूट का बल्ला, लगा दिया 20वां वनडे शतक

Joe Root Century: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. ये उनके वनडे करियर का 20वां शतक है.

Joe Root Century: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. ये उनके वनडे करियर का 20वां शतक है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
joe root century

joe root century

Joe Root Century: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. जहां, जो रूट ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. ये रूट के वनडे करियर का 20वां शतक रहा. रूट के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने भी शतकीय पारी खेली.

Advertisment

Joe Root ने बनाया 20वां शतक

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में जो रूट ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए रूट ने अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी की. पहले तो उन्होंने 54 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 100 गेंदों में उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. 

फास्टेस्ट 7500 ODI रन

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में जो रूट ने अपने 7500 वनडे रन पूरे कर लिए. वह सबसे तेज 7500 वनडे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने 178 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7500 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 160 पारियों में यह कारनामा किया था.

यहां देखें जो रूट के शतकों की लिस्ट

107 (122) vs West Indies 🏝️ · 2014
113 (108) vs India 🇮🇳 · 2014
104* (117) vs Sri Lanka 🇱🇰 · 2014
121 (108) vs Sri Lanka 🇱🇰 · 2015
104 (78) vs New Zealand 🇳🇿 · 2015
 106* (97) vs New Zealand 🇳🇿 · 2015
125 (113) vs South Africa 🇿🇦 · 2016
109 (124) vs South Africa 🇿🇦 · 2016
101 (108) vs West Indies 🏝️ · 2017
133* (129) vs Bangladesh 🇧🇩 · 2017
 102 (101) vs New Zealand 🇳🇿 · 2018
113* (116) vs India 🇮🇳 · 2018
100* (120) vs India 🇮🇳 · 2018
102 (97) vs West Indies 🏝️ · 2019
107 (104) vs Pakistan 🇵🇰 · 2019
100* (94) vs West Indies 🏝️ · 2019
120 (111) vs Afghanistan 🇦🇫 · 2025
166* (139) vs West Indies 🏝️ · 2025
100 (96) vs South Africa 🇿🇦 · 2025
111* (100) vs Sri Lanka 🇱🇰 · 2026

ये भी पढ़ें: जो रूट ने ODI क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान, सौरभ गांगुली और रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

joe-root
Advertisment