बड़े स्तर पर महिला IPL का आयोजन भारत के लिये अच्छा होगा: झूलन

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (IPL) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा.

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (IPL) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा.

author-image
Ankit Pramod
New Update
Jhulan Goswami

झूलन गोस्वामी( Photo Credit : फाइल फोटो)

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami ) का मानना है कि बड़े स्तर पर महिला आईपीएल (IPL) का आयोजन देश, खेल और इससे जुड़ी युवा खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है लेकिन अभी पुरुष लीग के साथ महिला टी20 चैलेंज ही आयोजित करता है.

Advertisment

यह भी पढ़ें ः T20 Ranking : बाबर आजम को हटाकर डेविड मालन टॉप पर, जानिए राहुल और विराट का हाल

झूलन ने स्पोर्ट्स टाइगर्स के कार्यक्रम ‘ऑफ द फील्ड’ में कहा, ‘‘जहां तक आईपीएल का सवाल है तो हम चाहते हैं कि पूर्ण टूर्नामेंट शुरू होना चाहिए और हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘महिला आईपीएल देश और युवा क्रिकेटरों के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि उन्हें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा.  महिला अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली 37 साल की झूलन ने कहा कि उम्र केवल एक नंबर है और खेल के प्रति जुनून अधिक मायने रखता है.

यह भी पढ़ें ः CPL 2020 Final : ट्रिनबागो और सेंट लूसिया में होगा सीपीएल फाइनल, क्‍या बनेगा इतिहास

उन्होंने कहा, ‘‘एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आप कभी उम्र के बारे में नहीं सोचते. आप केवल अपने जुनून, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगाव के साथ आगे बढ़ते हो. झूलन ने कहा आप मैदान में जाना चाहते हो और यह एक खिलाड़ी के लिये सबसे संतोषजनक पल होता है और मैं अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रही हूं. बता दें की मेंस का आईपीएल 19 सितंबर से शुरु होने वाला है जिसमें पहला मैच चार बार की विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन तीन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा.

Source : Bhasha

Cricket INDIA
Advertisment