/newsnation/media/media_files/2026/02/06/jemimah-rodrigues-statement-after-losing-wpl-2026-final-against-rcb-2026-02-06-06-33-25.jpg)
Jemimah Rodrigues statement after losing wpl 2026 final against rcb
Jemimah Rodrigues: दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार भी वह ट्रॉफी नहीं जीत सकी और आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फाइनल मैच में दिल्ली ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वह RCB से हार गई और लगातार चौथी बार ट्रॉफी जीतने से चूक गई. इस हार के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स इमोशनल तो हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी टीम और फैंस की जमकर सराहना की. साथ ही युवा खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया.
Jemimah Rodrigues ने क्या कहा?
दिल्ली कैपिटल्स को भले ही फाइनल मैच में RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो और टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई. मगर, टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स हौंसला नहीं हारीं और उन्होंने अपनी टीम, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ, फैंस सभी की तारीफ की.
जेमिमा ने पोस्ट मैनेजमेंट प्रेजेंटेशन में कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे इस टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता. यह हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन हमारी लड़कियों ने जिस तरह का कैरेक्टर दिखाया, जिससे हम फाइनल तक पहुंचे, उस पर मुझे बहुत गर्व है. और, आप जानते हैं, मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकती थी.'
'वे बहुत अच्छी लड़कियों का ग्रुप हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि खासकर हमारे सपोर्ट स्टाफ ने हमारे लिए बिना थके काम किया है, यह सुनिश्चित किया कि हमारा माहौल बहुत अच्छा रहे. हमारे लॉजिस्टिक्स और हर एक इंसान ने भी बहुत मेहनत की. आप देख सकते हैं कि DC के फैंस वहां हर बार चिल्ला रहे हैं, शोर मचा रहे हैं. और हां, दुनिया भर में हमारे सभी DC फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद.'
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 5, 2026
203 रन के स्कोर पर क्या बोलीं जेमिमा रोड्रिग्स?
दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बोर्ड पर लगाए और RCB को 204 रनों का लक्ष्य दिया था. हालांकि, उनके गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके. मैच खत्म होने के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने माना की ये स्कोर फाइनल के हिसाब से अच्छा था.
बोर्ड पर 203 का स्कोर, उन्होंने इसे कैसे देखा, 'मुझे लगता है कि फाइनल में 204 का स्कोर हमेशा एक बहुत अच्छा स्कोर होता है. हमने एक टीम के तौर पर जिस तरह से खेला, उसके लिए हैट्स ऑफ. मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छे रहे हैं. आप जानते हैं, अगर कभी आप चाहते थे कि हमारी टीम अच्छा खेले और क्लिक करे, तो वह आज था और मुझे लगता है कि हमने वह बहुत अच्छे से किया.
'हमें उस पर गर्व है'
1st Uncapped player to take a #TATAWPL hat-trick 🫡
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Most wickets by an Indian player in a single edition -1️⃣7️⃣
Nandni Sharma's record-breaking debut season earns her the Emerging Player of the Season award 💙#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @DelhiCapitalspic.twitter.com/e5v3ePuSiv
जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 साल की नंदिनी शर्मा की जमकर तारीफ की, जिन्होंने WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 विकेट चटकाए और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता.
कप्तान जेमिमा ने कहा, 'आप जानते हैं, अगर हम टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी करते हैं तो यह आसान होता है, लेकिन खुद को उठाना, चाहे वह सीनियर खिलाड़ी हो या निक्की और राणा जैसी कोई, आप जानते हैं, जिस तरह से उन्होंने उस दिन बैटिंग की, वह ज़बरदस्त था. उन्होंने बस यह दिखाया कि, आप जानते हैं, भारतीय क्रिकेट में किस तरह की गहराई है. और साथ ही, नंदनी, वह बहुत अच्छी रही हैं. उसने सच में हमसे जो करने को कहा था, उससे ज़्यादा किया. और मुझे उस पर बहुत गर्व है. यहां तक कि मिन्नू भी, मिन्नू ने जिस तरह से फील्डिंग की, जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया.'
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए WPL 2026 में किसके सिर सजी पर्पल कैप?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us