शिखर धवन से युजी चहल तक... सबने दी बधाई, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत पर ऐसे मना जश्न

Ranji Trophy 2025-26 : जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के बाद हर तरफ से JK को बधाई मिल रही है.

Ranji Trophy 2025-26 : जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के बाद हर तरफ से JK को बधाई मिल रही है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Ranji Trophy 2025-26

Ranji Trophy 2025-26 Photograph: (Image Source: X/Shikhar Dhawan)

Ranji Trophy 2025-26 में जम्मू-कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक के साथ खेले गए फाइनल मैच को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया. मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और पहली पारी के आधार पर पारस डोगरा की कप्तानी वाली JK ने ट्रॉफी उठाई. इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ से जम्मू-कश्मीर की टीम को जीत की बधाई मिल रही है.

Advertisment

जय शाह ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी में खिताबी जीत दर्ज की है. टीम को बधाई देते हुए जय शाह ने पोस्ट शेयर किया और लिका- भारत में जम्मू और कश्मीर टीम को हिम्मत और लगन की एक शानदार कहानी लिखने के लिए बधाई. खिलाड़ी जो तारीफ पा रहे हैं, उसके वे पूरी तरह हकदार हैं, लेकिन J&K के कोचिंग स्टाफ, मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटर्स के योगदान को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने इस बड़ी कामयाबी को बनाने के लिए पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत की है. मुझे यकीन है कि यह जीत इस इलाके की आज की पीढ़ी के दिलों में भरोसा जगाएगी और अगली पीढ़ी को बल्ला या गेंद उठाने के लिए मोटिवेट करेगी. हमारा खेल दुनिया भर से प्रेरणा देने वाली ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है और मुझे उम्मीद है कि इसे भी उतनी ही तारीफ मिलेगी.

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाईंयां

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी FINAL ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर कैसे बनी चैंपियन? BCCI का ये नियम है वजह

ranji trophy
Advertisment