Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के किस प्लेयर ने जीता ऑफ द सीरीज का अवार्ड, जानिए कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पहली पारी के आधार पर हराया है. तो आइए जानते हैं कि किसने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच बना है.

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पहली पारी के आधार पर हराया है. तो आइए जानते हैं कि किसने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच बना है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Ranji Trophy

Ranji Trophy Photograph: (x/BCCI Domestic)

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में पारी के आधार पर हरा दिया है. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ये पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर ने खिताब अपने नाम किया है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि, इस सीजन किस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया है. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि किसने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. 

Advertisment

कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड आकिब नबी ने हासिल किया है. जम्मू-कश्मीर के स्टार पेसर आकिब ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 10 मैचों की 17 पारियों में सबसे 60 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/24 रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बल्ले के साथ कुल 245 रन भी बनाए. 

किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में शुभम पुंडीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. जम्मू कश्मीर के स्टार बल्लेबाज शुभम पुंडीर ने पहली पारी में 121 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 10 बॉल में 4 रन बनाए. बल्ले से इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

कैसा रहा रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल का हाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच की पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 584 रन बनाए. इसके बाद कर्नाटक पहली पारी में 293 रनों पर समाप्त हो गई. जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 342 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी. ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों की स्कोर बनाया जो कर्नाटक से बड़ा था. ऐसे में पारी के आधार पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें :रणजी ट्रॉफी FINAL ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर कैसे बनी चैंपियन? BCCI का ये नियम है वजह

jammu-kashmir Auqib Nabi ranji trophy
Advertisment