IND vs NZ: ईशान किशन ने फाइनल में पकड़े 2 अविश्वसनीय कैच, इस तरह रचिन रवींद्र-टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

IND vs NZ: अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 2 अविश्वसनीय कैच पकड़ा.

IND vs NZ: अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 2 अविश्वसनीय कैच पकड़ा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan took two stunning catches of rachin ravindra and tim seifert (AFP)

IND vs NZ: अहमदाबाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत के दिए 256 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की बेहद ही खराब शुरुआत रही. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 2 शानदार कैच लपके.

Advertisment

ईशान किशन ने पकड़ा रचिन रवींद्र का शानदार कैच

न्यूजीलैंड ने 31 रन के स्कोर पर ओपनर फिन एलन के रूप में पहला विकेट गंवाया. फिन एलन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर रचिन रवींद्र बल्लेबाजी करने उतरे. न्यूजीलैंड की पारी का चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में गई और ईशान किशन ने आगे की ओर ड्राइव लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा और सिर्फ 1 रन के निजी स्को पर रचिन रवींद्र को चलता किया. 

ईशान किशन ने टिम साइफर्ट का पकड़ा अविश्वसनीय कैच

इसके बाद ईशान किशन ने टिम साइफर्ट का एक और कमाल का कैच पकड़ा. न्यूजीलैंड पारी का 9वां ओवर वरुण चक्रवर्ती डाल रहे थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर साइफर्ट ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन फिर बाउंड्री पर खड़े ईशान किशन ने 2 प्रयास में कैच को लेकर और न्यूजीलैंड के सैट बैट्समैन टिम साइफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. इस तरह ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के 2 बड़े खिलाड़ियों का कैच पकड़ टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: फाइनल मैच में बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह ने LIVE मैच में की ऐसी हरकत, कप्तान सूर्या को मांगनी पड़ी माफी, देखें VIDEO

ind-vs-nz
Advertisment