IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ इतिहास रच दिया है.

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ इतिहास रच दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan Photograph: (X/BCCI)

IND vs PAK: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे. ईशान पहले ही मैच में जिस तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजी की पिटाई की जल्दी भूल नहीं पाएंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया है. 

Advertisment

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

ईशान किशन ने पारी के दूसरे ओवर में ही शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका जड़ा. ईशान एक छोड़ पर तेज से रन बना रहे थे. उन्होंने सलमान आगा, अबरार अहमद और सईम अयूब सभी की पिटाई की. इस दौरान ईशान ने सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से ये दूसरा सबसे तेज फिफ्टी है. पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. जबकि तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं. युवराज सिंह ने 29 गेंदों पर फिफ्टी पूरा किया था.

ईशान किशन ने खेली 77 रनों की तूफानी पारी

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम को पहले ही ओवर में ओपनर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. सलमान आगा ने अभिषेक को आउट किया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए. हालांकि दूसरे छोर पर ईशान किशन ने तेजी से रन बनाए. ईशान ने 44 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 3 छक्का निकला.

यह भी पढ़ें:  IND VS PAK: पाकिस्तानी कप्तान ने पहले ही ओवर में कर दिया खेल, अभिषेक शर्मा को शून्य पर ऐसे किया आउट

ishan-kishan IND vs PAK
Advertisment