IND VS PAK: पाकिस्तानी कप्तान ने पहले ही ओवर में कर दिया खेल, अभिषेक शर्मा को शून्य पर ऐसे किया आउट

IND VS PAK: पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए.

IND VS PAK: पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS PAK salman ali agha got abhishek sharma wicket in first over out on 0

IND VS PAK salman ali agha got abhishek sharma wicket in first over out on 0

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए और उन्हें आउट करने का काम पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने किया. यकीनन पहला ओवर लेकर आए सलमान का प्लान काम कर गया और उन्होंने अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक ओपनर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

Advertisment

सलमान अली आगा ने चौंकाया

टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए, तो पहला ओवर लेकर खुद कप्तान सलमान मैदान पर आए. सलमान को पहले ओवर में बॉलिंग करता देख हर कोई हैरान हो गया.

मगर, सलमान जिस प्लान के साथ आए थे, उन्होंने वो करके दिखाया और अभिषेक का विकेट ले गए. अभिषेक को आउट करने के बाद तो सलमान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों की ओर इशारा किया.

शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

पहला ओवर लेकर आए सलमान अली आगा ने शुरुआती 5 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही दिया, जो ईशान किशन के बल्ले से आया. मगर, ओवर की आखिरी 6वीं गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा बैठे.

यह फ्लैट थी और स्टंप्स पर स्लाइड कर रही थी, शायद पुल करने के लिए काफी छोटी थी, फिर भी वह इसे खेलने गए और मिड-ऑन पर मिसक्यू कर गए और शाहीन शाह अफरीदी ने कैच लपक लिया. नतीजन, अभिषेक शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. आपको बता दें, टी-20 विश्व कप में अब तक अभिषेक का खाता ही नहीं खोला है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिंक करें

T20 World Cup IND vs PAK
Advertisment