/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-live-updates-t20-world-cup-2026-colombo-r-premdasa-stadium-abhishek-sharma-suryakumar-yadav-salman-agha-2026-02-15-16-28-58.jpg)
IND vs PAK Live Updates T20 world cup 2026 colombo R premdasa stadium abhishek sharma suryakumar yadav salman agha Photograph: (Image Source - ICC)
IND vs PAK Live Updates: क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था वो आज यानि 15 जनवरी को खेला जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक दूसरे के खिलाफ उतरने वाली हैं. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह खास मुकाबला खेला जाएगा. भावनाएं, उत्साह और जुनून चरम पर होने वाला है. हालांकि मौसम को लेकर फैंस के बीच चिंता है, साथ ही अभिषेक शर्मा की उपलब्धता पर भी सवालिया निशान खड़ा है. दूसरी ओर पाकिस्तान के उस्मान तारिक चर्चा का विषय बने हुए हैं. टीम इंडिया को इस मैच केए लिए फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन मैदान पर नतीजा कुछ भी हो सकता है. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आप न्यूज नेशन के साथ बने रहिए.
- Feb 15, 2026 18:06 IST
IND vs PAK Live Updates: अभिषेक शर्मा के खेलने की संभावना प्रबल
IND vs PAK Live Updates: अभिषेक शर्मा मैदान पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं, उनके खेलने की संभावना प्रबल है. इससे पहले नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कोई अभ्यास नहीं किया था.
- Feb 15, 2026 17:53 IST
IND vs PAK Live Updates: भारतीय टीम ने प्रैक्टिस की शुरू
IND vs PAK Live Updates: भारतीय टीम ने मैदान पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा अभ्यास करते हुए नजर आए.
- Feb 15, 2026 17:38 IST
IND vs PAK Live Updates: भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड
IND vs PAK Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक 16 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 में जीत दर्ज की है. आखिरी 6 मैचों में पाक टीम के खाते में सिर्फ एक जीत आई है.
- Feb 15, 2026 17:23 IST
IND vs PAK Live Updates: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
IND vs PAK Live Updates: तकरीबन 5 बजकर 20 मिनट पर टीम इंडिया की बस आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Indian Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against Pakistan
— ANI (@ANI) February 15, 2026
#INDvPAK#ICCMensT20WorldCuppic.twitter.com/V77MUKAG1M - Feb 15, 2026 17:15 IST
IND vs PAK Live Updates: अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस
IND vs PAK Live Updates: टीम इंडिया के स्टार ओपनर ने तबीयत खराब होने के चलते नामीबिया के खिलाफ मुकाबला मिस किया था. तब सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि वह 1 या 2 मैच के लिए आराम कर सकते हैं. ऐसे में उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बन गया है.
- Feb 15, 2026 17:01 IST
IND vs PAK Live Updates: बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच यदि वॉशआउट हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. अब चूंकि, दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2-2 लीग मैच जीते हैं और दोनों के पास 4-4 अंक हैं. इसलिए यदि ये मैच रद्द होता है, तो दोनों ही टीमें 5-5 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएंगी.
- Feb 15, 2026 16:42 IST
IND vs PAK Live Updates: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
IND vs PAK Live Updates: भारतीय टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 11 जीते और 4 हारे हैं. इस मैदान पर आखिरी मैच 5 जुलाई 2021 को खेला था.
- Feb 15, 2026 16:41 IST
IND vs PAK Live Updates: कोलंबो में खिली है धूप
IND vs PAK Live Updates: फैंस को कोलंबो के मौसम की चिंता हो रही है, एक दिन पहले तक 20 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई थी. लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार श्रीलंका में धूप खिली हुई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us