IND vs NZ: ईशान किशन ने 42 गेंदों पर शतक जड़ T20I में बनाया कीर्तिमान, इस मामले में बने सिर्फ दूसरे भारतीय

Ishan Kishan: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में खेली जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया.

Ishan Kishan: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में खेली जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ishan Kishan Century

Ishan Kishan Century Photograph: (X/BCCI)

Ishan Kishan: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेली जा रही पांचवे टी20 मैच में ईशान किशन ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ ईशान किशन रोहित शर्मा के बाद भारत के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में यह भारत की ओर से पांचवा सबसे तेज शतक है. 

Advertisment

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में लगाया सबसे तेज शतक

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांचवे टी20 मैच में धीमी शुरुआत की. उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने गियर चेज किया और सिर्फ 42 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. इस दौरान ईशान के 4 चौका और 10 लंबे छक्के लगाए. इसी के साथ ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं ईशान रोहित शर्मा के बाद वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 

ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1000 रन

वहीं भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ईशान किशन पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित शर्मा टॉप पर हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. जबकि तिलक वर्मा तीसरे नंबर और संजू सैमसन चौथे नंबर पर हैं. वहीं ईशान किशन अब पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और भारतीय फैंस को ईशान किशन से काफी उम्मीदें होगी.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

रोहित शर्मा - 35 गेंद

अभिषेक शर्मा - 37 गेंद

संजू सैमसन - 40 गेंद

तिलक वर्मा - 41 गेंद

ईशान किशन - 42 गेंद

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: सूर्या ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, रोहित और विराट के क्लब में मारी एंट्री

ind-vs-nz ishan-kishan
Advertisment