/newsnation/media/media_files/2026/02/03/irfan-pathan-share-heart-touching-post-on-his-10th-anniversary-2026-02-03-17-34-20.jpg)
Irfan Pathan share heart touching Post On his 10th Anniversary
Irfan Pathan Post On 10th Anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग 3 फरवरी को अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही हैं. इस बीच इरफान ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने रोमांटिक कैप्शन लिखा है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. आइए जानते हैं कि इरफान ने 10वीं एनिवर्सरी पर क्या लिखा...
इरफान पठान ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
It all started with one simple message, never knowing it would turn into endless conversations, our first meeting, and a lifetime together. We dreamed of the future, unaware it would bring us two beautiful children and countless precious memories. Ten years later, my heart still… pic.twitter.com/7APrCFllud
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 3, 2026
इरफान पठान ने शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पत्नी सफा बेग के साथ तस्वीर लगाई है, जिसमें ये जोड़ा बेहद खूबसूरत दिख रहा है.
वहीं, एक प्यारा सा कैप्शन शेयर किया, जिसमें लिखा - यह सब एक सिंपल मैसेज से शुरू हुआ था, तब पता नहीं था कि यह कभी न खत्म होने वाली बातचीत, हमारी पहली मुलाकात और जिंदगी भर के साथ में बदल जाएगा. हमने भविष्य के सपने देखे, इस बात से अनजान कि यह हमें दो प्यारे बच्चे और अनगिनत कीमती मैमोरीज देगा. दस साल बाद भी हमेशा साथ रहने के लिए, मेरा दिल हर दिन तुम्हें ही चुनता है. शादी की 10वीं सालगिरह मुबारक हो, MY LOVE.
इरफान और सफा की लव स्टोरी
इरफान पठान और सफा बेग की लव स्टोरी काफी फिल्मी और गुपचुप रही है. उन्होंने 2014 में दुबई में एक इवेंट के दौरान सऊदी अरब में पली-बढ़ी हैदराबादी मॉडल सफा बेग से मुलाकात की थी, जो एक पीआर एजेंसी में एग्जीक्यूटिव एडिटर और मॉडल थीं. 2 साल की डेटिंग के बाद, उन्होंने 4 फरवरी 2016 को मक्का में शादी की.
इरफान उम्र में सफा से 10 साल बड़े हैं. शुरुआती कई सालों तक तो सफा अक्सर नकाब में ही दिखती थीं और इरफान भी उनकी फोटोज ऐसे ही शेयर किया करते थे. मगर, पिछले कुछ सालों में देखा गया कि इरफान, सफा के साथ बिना हिजाब और नकाब की तस्वीरें शेयर करते हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हरकत पर आई कपिल देव की प्रतिक्रिया, बोले- 'अपने खिलाड़ियों के साथ कर रहे हैं नाइंसाफी'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us