SL vs IRE: आयरलैंड ने जीता टॉस, श्रीलंका पहले करेगा बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11

SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठां मैच खेला जा रहा है. आयरलैंड टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठां मैच खेला जा रहा है. आयरलैंड टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs IRE

SL vs IRE Photograph: (Image Source - ICC)

SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठां मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. श्रीलंका की प्लेइंग 11 में कई स्टार अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं.

Advertisment

टॉस के दौरान श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कही ये बात

टॉस के दौरान श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है. उन्हें लगता है कि इस पिच पर 170 से ज्यादा का स्कोर अच्छा रहेगा. श्रीलंका कप्तान ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है. उन्होंने कहा कि बेहतरीन 5 गेंदबाज और 5 बल्लेबाज प्लेइंग 11 में शामिल हैं.

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का मानना है कि पिच पिछली बार से यहां आने के मुकाबले में थोड़ी अलग दिख रही है. हालांकि उन्हें उम्मीद है कि पिच अच्छी रहेगी. उनका लक्ष्य बेस्ट प्रदर्शन करना है और वो आज रात खेलने के लिए तैयार हैं. पॉल स्टर्लिंग ने बताया कि प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया गया है और उम्मीद है कि वो काम करेगा. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

आयरलैंड की प्लेइंग 11: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़

यह भी पढ़ें:  ENG vs NEP: सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई इंग्लैंड की लाज, वानखेड़े में सिर्फ 4 रन से हारा नेपाल

T20 world Cup 2026
Advertisment