ENG vs NEP: सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई इंग्लैंड की लाज, वानखेड़े में सिर्फ 4 रन से हारा नेपाल

ENG vs NEP: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम इतिहास रचने से चूक गई है. रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को सिर्फ 4 रन से हराया.

ENG vs NEP: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम इतिहास रचने से चूक गई है. रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को सिर्फ 4 रन से हराया.

author-image
Roshni Singh
New Update
SL vs IRE

SL vs IRE Photograph: (X/Cricket Nepal, ICC)

ENG vs NEP: नेपाल क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूक गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5वें मैच में नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह मैच आखिरी ओवर में बेहद ही रोमांचक रहा. नेपाल को जीत के लिए सिर्फ 10 रनों की जरूरत थी और सामने सेट बैट्समैन लोकेश बम थे, लेकिन सैम करन ने सिर्फ 5 रन देकर इंग्लैंड को हार से बचाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 184 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी.

Advertisment

रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने की थी 82 रनों की साझेदारी

इंग्लैंड के दिए 185 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. आसिफ शेख (7) और कुशल भुर्तेल (29) रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसके बाद लगा कि नेपाल इस मैच को जीत सकता है, लेकिन फिर सैम करन ने दीपेंद्र सिंह ऐरी को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. दीपेंद्र सिंह ऐरी 29 गेंद पर 6 चौका और एक छक्का के मदद से 44 रन बनाए. 

लोकेश बम ने मैच को बनाया रोमांचक

इसके बाद रोहित पौडेल भी 34 गेंद पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद लोकेश बम ने कमान संभाली और अपनी शानदार बल्लेबाजी से नेपाल की जीत की उम्मीद जगा दी. नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के स्टार सैम करन ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन देकर नेपाल से जीत छिन ली. इस तरह नेपाल को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. लोकेश बम 20 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए.  

इंग्लैंड के लिए जैकब बैथल ने लगाया फिफ्टी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया. हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में ही शानदार अर्धशतक जड़ दिया. जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं हैरी ब्रूक 32 गेंद पर 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं विल जैक्स 18 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे. विल जैक्स ने एक चौका और 4 छक्का लगाया. ओपनर जोस बटलर ने 26 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: वानखेड़े में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम देख इमोशनल हुए Rohit Sharma, सूर्या-हार्दिक से ये कही ये बात

T20 world Cup 2026 ENG vs NEP
Advertisment