अपने ही घर से धोनी को मिली टक्कर, बढ़ते जा रहे हैं फॉलोअर्स

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को स्टारडम कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ी मगर उनके ही परिवार में कोई ऐसा है जिसे ये स्टारडम विरासत में मिली है

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को स्टारडम कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ी मगर उनके ही परिवार में कोई ऐसा है जिसे ये स्टारडम विरासत में मिली है

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
MS Dhoni

धोनी ही नहीं उनके घर में ये हैं सुपरस्टार, मिलियन लोग करते हैं फॉलो( Photo Credit : फोटो- @mahi7781 Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट में अपनी लगन और मेहनत से ऐक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो दूसरों के लिए सीख है. स्टेशन पर टिकट कलेक्टर से लेकर खेल के मैदान में बल्ले से निकलते छक्कों तक धोनी ने हर काम में महारत हासिल कर रखी है. ट्रेनों में टिकट चैक करते समय कभी महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने ये सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वो हर एक भारतवासी के दिल पर राज करेंगे. धोनी को स्टारडम कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ी मगर उनके ही परिवार में कोई ऐसा है जिसे ये स्टारडम विरासत में मिली है. हम बात कर रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी (MS Dhoni Daughter) जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की. जीवा धोनी ने 6 साल की उम्र में ही वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने में कई लोगों को सालों कल जाते हैं.

यह भी देखें: तमन्ना भाटिया के Top 10 ग्लैमरस लुक्स

Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के प्यार की निशानी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. ऐसा तब है जब जीवा खुद से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी मैनेज नहीं करती हैं. जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'इस अकाउंट को मम्मा साक्षी धोनी और पापा महेंद्र सिंह धोनी मैनेज करते हैं!'

यह भी पढ़ें: IPL में मैच के अलावा इन पर रहती हैं फैंस की निगाहें

जीवा धोनी (Ziva Dhoni) को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जिससे पता चलता है कि जीवा के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. जीवा की हाल ही में स्विमिंग पूल के किनारे स्विमवियर में तस्वीर शेयर की गई थी जिसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था. इसके साथ ही जीवा के अकाउंट पर उनके घर में पले जानवरों के वीडियोज भी हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं. 

2021 में आईपीएल (IPL 2021) का खिताब अपने नाम करवाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही मैदान में जीते थे मगर सोशल मीडिया पर जीवा के हाथों में थमी ट्रॉफी को देख फैंस भी बोल पड़े कि असली विनर तो जीवा ही है.

वहीं एक वीडियो में जीवा धोनी (Ziva Dhoni) स्टेडियम में बैठी अपने बालों को लहराती नजर आ रही हैं.

जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था. इस साल जीवा 7 साल की हो जाएंगी. फिलहाल आईपीएल से पहले महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. साल 2022 के आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस को टीम से काफी उम्मीदें हैं. इस साल आईपीएल में 2 नई टीमें शामिल हुई हैं. देखना होगा अगले साल का खिताब किसके खाते में जाता है.

HIGHLIGHTS

  • MS Dhoni परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं
  • एम एस धोनी को इंस्टाग्राम पर 37 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

Source : Akanksha Tiwari

MS Dhoni ipl-2022-mega-auction MS Dhoni Ziva dhoni CSK captain MS Dhoni ms dhoni latest news Ziva Dhoni Ziva dhoni photos ms dhoni daughter IPL 2022 News ipl 2022 teams list MS Dhoni Mantor IPL CSK captain
Advertisment