IPL 2026: CSK ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने कुछ यूं किया रिएक्ट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी जर्सी खरीदने की अपील की है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी जर्सी खरीदने की अपील की है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IPL 2026

IPL 2026 Photograph: (ANI)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सीएसके ने एक बार फिर से अपनी जर्सी का रंग येलो रखा है. इस बार की जर्सी में डिजायन को थोड़ा अलग रखा गया है. इस जर्सी के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सीएसके के फैंस और अन्य क्रिकेट फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. 

Advertisment

CSK ने अपनी नई जर्सी की लॉन्च

सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सब कुछ नया और सिर्फ आपके लिए! अपनी CSK जर्सी 2026 अभी ऑर्डर करें और अपने समर को 'येलो' से भर दें'. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर भी वीडियो पोस्ट की है.

नई जर्सी पर फैंस ने किया रिएक्ट

चेन्नई सुपर किंग्स की इस नई जर्सी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ओर कुछ फैंस को न्यू लुक को अच्छा बता रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर हजारों फैंस कंधों से 'आर्मी प्रिंट' हटने की वजह से अपनी नाराजगी जता रहे हैं. सीएसके की नई जर्सी पर आर्मी प्रिंट था, जो फैंस को भाता था.

चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की चैंपियन है. सीएसके ने 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उसके बाद अब चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे ऑलराउंडर्स को छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा 44 वर्षीय एमएस धोनी एक बार फिर से सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

चेन्नई सुपर किंग का स्क्वाड

एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, नूर अहमद, मथीशा पथिराना (मैथ्यू शॉर्ट), राहुल चाहर, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, अमन खान और जैक फॉल्क्स हैं.

ये भी पढ़ें : IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम

ipl csk IPL 2026
Advertisment