/newsnation/media/media_files/2026/02/22/indwa-vs-banwa-2026-02-22-12-12-31.jpg)
INDWA VS BANWA
INDWA VS BANWA: एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. बैंकॉक स्थित टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस के लिए जब सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टीम इंडिया की महिला कप्तान राधा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
कहां देख सकते हैं फाइनल मैच?
IND A VS BAN A के बीच खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसका का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी पर किया जा रहा है. अगर आप मोबाईल और टीवी पर यह मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा और सब्स्क्रिप्शन के बाद ही आप लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.
The 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 is calling 🇮🇳🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) February 21, 2026
Just a win away from the title, the Girls in Blue eye back-to-back glory 🆚 Bangladesh A 💥
Watch the title clash tomorrow at 12:30 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork#GirlsRising | [DP World Women’s Asia… pic.twitter.com/ShGaeT06Fo
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंडिया A विमेंस स्क्वॉड: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (c), ममता मदिवाला (w), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमनी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा, दीया यादव
बांग्लादेश A विमेंस स्क्वॉड: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (w), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (c), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर
ये भी पढ़ें: IND vs SA: फ्री में कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका का मैच, जानिए लाइव स्ट्रिंमिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us