/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-w-vs-pak-w-2026-02-15-15-05-17.jpg)
IND W vs PAK W Photograph: (X/ACC)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज, 15 फरवरी की शाम में कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले महिला एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 10.1 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
दिनेश वृंदा और अनुष्का शर्मा ने की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के दिए 94 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. हुमैरा काज़ी बिना खाता खोले ही गोल्डन डक का शिकार बनीं. उन्हें वहीदा अख्तर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद दिनेश वृंदा और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की, लेकिन अनुष्का शर्मा जीत दिलाकर नाबाद नहीं लौंट पाईं और 26 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें मोमिना रियासत ने चलता किया.
भारत ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया
इसके बाद दिनेश वृंदा और तेजल हसबनीस ने टीम इंडिया की जीत दिलाकर नाबाद लौंटी. दिनेश वृंदा 29 गेंद पर 55 रन बनाईं. जबकि तेजल हसबनीस 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं. इस तरह टीम इंडिया ने 10.1 ओवरों में ही टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया.
ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18.5 ओवरों में सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं. टीम के लिए ओपनर शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 29 गेंद पर 23 रन बनाईं. जबकि गुल रुख 21 और अनोशा नसीर ने 17 रन बनाए. इसके अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहीं.
भारत के लिए राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने 2-2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जिंतीमानी कलिता और मिन्नू मणि को एक-एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: जम्मू-कश्मीर से बिहार तक भारत-पाक मैच पर क्या बोले फैंस, टीम इंडिया की जीत के लिए ऐसे हुई पूजा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us