IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में होगी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final Photograph: (AFP)

IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों के स्कोर खड़ा किया था, जवाब में इंग्लैंड ने भी 7 विकेट पर 246 रन बना दिए थे. इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी और शानदार शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

Advertisment

चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

टीम इंडिया ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के पहले चरण यानी 2007 के फाइनल में जगह बनाया था और पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में भी टीम इंडिया पहुंची थी. तब भी टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी संभाल रहे थे. 2014 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. 

इसके बाद पिछले बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर ही फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. सूर्या को फैंस से काफी उम्मीद है कि वो घर में ट्रॉफी दिलाएंगे.

अहमदाबाद में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद स्टेडियम में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. पिछली बार इस मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया था, उस फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. उस हार का जख्म आज भी टीम इंडिया और फैंस के मन में है. इस बार टीम इंडिया उस हार को भुलाकर अपने घर में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगी. 

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई भी टीम ट्रॉफी को डिफेंड नहीं कर पाई है. यानी कोई टीम लगातार 2 बार खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन टीम इंडिया के पास इस कीर्तिमान को रचने का शानदार मौका है. भारत अपने घर में फाइनल मैच खेलेगा.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट मैच में शतक से चूके संजू सैमसन, फिर भी कर ली विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की बराबरी

sanju-samson axar patel ind-vs-nz
Advertisment