IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट मैच में शतक से चूके संजू सैमसन, फिर भी कर ली विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की बराबरी

IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (AFP)

IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शतक से ही नहीं बल्कि इतिहास रचने से भी चूक गए. संजू सैमसन शतक पूरा करने में कामयाब हो जाते तो वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सुरैश रेना के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बन जाते. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बन जाते, लेकिन संजू 11 रन से शतक से चूक गए. हालांकि उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बने संजू सैमसन

संजू सैमसन इस सेमीफाइनल मैच में 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इस 89 रनों की पारी के साथ ही संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया है. दरअसल संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में 89 रनों की पारी खेली थी.

 टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं फिन एलन

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब न्यूजीलैंड फिन एलन के नाम है. फिन एलन ने एक दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 100 रनों की पारी खेली. एलन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.

संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी

वहीं टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अब श्रीलंका के श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने नाबाद 96 रन बनाए थे. जबकि विराट कोहली 89 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. अब संजू सैमसन ने कोहली की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के एलेक्स हिल्स पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने 86 रन बनाए हैं. जबकि मार्लन सैमुएल्स 85 रन के साथ छठें नंबर अब छठें नंबर पर है.

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

sanju-samson ind-vs-eng
Advertisment