/newsnation/media/media_files/2026/02/21/ind-vs-sa-head-to-head-records-of-t20-world-cup-2026-02-21-16-16-01.jpg)
IND vs SA Head to Head Records of T20 World Cup Photograph: (AFP)
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले की शुरुआत 21 फरवरी होगी. पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी. इसके बाद 22 फरवरी को सुपर-8 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला भी शामिल है. भारत और साउथ अफ्रीका का सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका का कई बार आमना-सामना हो चुका है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से टीम इंडिया ने 5 बार जीत दर्ज किया है. जबकि सिर्फ 2 बार साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. यानी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में यानी पहले एडिशन में भारत ने साउथ अफ्रीका को ग्रुप स्टेज में 37 रनों से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 153 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका 9 विकेट पर 116 रन ही बना सकी थी. रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
टी20 वर्ल्ड कप 2009 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराया था. इसके बाद 2010 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 12 रनों से हराया था. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीत दर्ज किया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2014 में भारत ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने जीता खिताब
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें इस वक्त काफी मजबूत है. ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा, नंबर-2 है सबसे खतरनाक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us