/newsnation/media/media_files/2026/02/21/ind-vs-sa-these-3-south-indian-players-can-become-dangerous-players-for-team-india-2026-02-21-15-07-02.jpg)
IND vs SA these 3 south indian players can become dangerous players for Team India Photograph: (Image Source: AFP)
IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू हो रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट देकर जीत दर्ज करना चाहेंगी, ताकि वह सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा सकें. वैसे तो टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ा सकते हैं. तो आइए आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में ही बताते हैं...
मार्को यान्सन
मार्को यान्सन साउथ अफ्रीका टीम के वो खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. यान्सन ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक 3 मुकाबलों में अबतक 7 शिकार किए हैं, सिर्फ एक मैच में उनकी बल्लेबाजी आई है. जिसमें उन्होंने 216 के स्ट्राइक-रेट से 16 रन बनाए हैं.
मार्को पावरपले में गेंदबाजी करने आएंगे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्हें अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकती है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.
एडेन मार्करम
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. वह बल्ले से रन तो बना ही रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ वह ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाने वाले हैं. वह भारतीय पारी का पहला ओवर डाल सकते हैं क्योंकि अब तक अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिनर के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए हैं.
वहीं मारक्रम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 पारियों में 178 रन बनाए हैं. इसमें 86 रन की नाबाद पारी शामिल है.
लुंगी एंगिडी
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धाकड़ फॉर्म में हैं. वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं टूर्नामेंट की सूची में 9वें स्थान पर है. उन्होंने 3 मुकाबलों में सिर्फ 12 ओवर की गेंदबाजी में 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. लुंगी की खास बात ये है कि वह विकेट लेने के साथ ही रन रोकने में भी कामयाब होते हैं, दाएं हाथ के गेंदबाज ने मात्र 7.58 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारत के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स पर कितने भारी? आंकड़ों से जानिए कौन है किससे आगे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us