/newsnation/media/media_files/2026/01/31/india-vs-new-zealand-t20-2026-01-31-22-59-23.jpg)
India vs New Zealand T20
IND vs NZ 5th T20 Highlights: भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवे और आखिरी टी20 मैच में 46 रनों से जीत हासिल किया है. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 271 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 225 रनों पर सिमट गई.
न्यूजीलैंड के लिए एलन फिन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
न्यूजीलैंड के लिए एलन फिन ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 6 छक्का निकला. इसके अलावा रचिन रवींद्र 17 गेंद पर 30 रन बनाए. जबकि डेरिश मिशेल 12 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके अलावा कोई कीवी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.
अर्शदीप सिंह ने लिए 5 विकेट हॉल
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हॉल लिए. टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह का यह पहला 5 विकेट हॉल है. वहीं अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को एक-एक सफलता मिली.
A successful bowling outing and a five-wicket haul to savour 🙌
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Congratulations Arshdeep Singh 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/J0lIIO6XXl
ईशान किशन ने लगाया शतक, सूर्या का अर्धशतक
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए ईशान किशन ने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान ईशान ने 6 चौका और 10 छक्का लगाया. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या सिर्फ 17 गेंद पर 47 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: सूर्या ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, रोहित और विराट के क्लब में मारी एंट्री
- Jan 31, 2026 22:17 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने लिए 5 विकेट हॉल
डेरिल मिशेल के रूप में न्यूजीलैंड को 8वां झटका लगा है. उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. डेरिल मिशेल 12 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया है.
- Jan 31, 2026 22:09 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: बेवन जैकब्स हुए आउट
166 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को 6वां झटका लगा है. बेवन जैकब्स को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया. बेवन जैकब्स 11 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
- Jan 31, 2026 21:53 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका
न्यूजीलैंड को पांचवा झटका लगा है. रचिन रवींद्र के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर आउट हो गए हैं. रचिन रवींद्र 17 गेंद पर 30 रन बनाए. जबकि सैंटनर खाता भी नहीं खोल पाए.
- Jan 31, 2026 21:46 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: ग्लेन फिलिप्स हुए आउट
131 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया है. फिलिप्स 6 गेंद पर 7 रन बनाकर चलते बने.
- Jan 31, 2026 21:39 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: तूफानी पारी खेलकर फिल एलन हुए आउट
117 रनों के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है. फिल एलन काफी घातक बल्लेबाजी कर रहे थे. वो अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन फिर अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिल एलन 38 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्का लगाया.
- Jan 31, 2026 21:22 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: फिन एलन ने लगाया अर्धशतक
5.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 70 रन हो है. फिन एलन ने सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है. वहीं रचिन रवींद्र 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Jan 31, 2026 20:59 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने दिलाई भारत को सफलता
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन ओपनिंग करने आए. इस ओवर की पहली 5 गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्ले 17 रन बटोर चुके थे, लेकिन फिर आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हार्दिक पांड्या ने एक आसान सा कैच लपका. टिम सीफर्ट 5 रन बनाकर आउट हुए.
- Jan 31, 2026 20:46 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम ने 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. ईशान किशन ने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 गेंद पर 63 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 30 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए.
Maiden T20I HUNDRED! 💯
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Ishan Kishan gets there with a MAXIMUM 🥳
He also completes 1000 T20I runs 🔥
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/sxtzixQIYq - Jan 31, 2026 20:27 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: ईशान किशन ने लगाया तूफानी शतक
IND vs NZ 5th T20 Live Score: ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में शतक लगाया. उन्होंने 42 बॉल में 6 चौके और 10 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक लगाया. ये उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेडन शतक है. इस मैच में ईशान 43 बॉल में 103 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. जैकब डफी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया. भारत इस समय तक 18 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बना चुका है.
Maiden T20I HUNDRED! 💯
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Ishan Kishan gets there with a MAXIMUM 🥳
He also completes 1000 T20I runs 🔥
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/sxtzixQIYq - Jan 31, 2026 20:11 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार को सेफर्ट ने पवेलियन की रहा दिखाई. उन्होंने उन्होंने 30 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों के साथ 63 रनों की पारी खेली.
- Jan 31, 2026 20:08 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने लगाई हाफ सेंचुरी
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्या ने 26 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. ये उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 24वांं अर्धशतक है. भारत का स्कोर इस समय 15 ओवर में 2 विकेट पर 185 हो गया है.
Trivandrum treated with a SKY special 🎇
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
FIFTY up for the #TeamIndia Captain 🫡
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/GfYMJXa8G0 - Jan 31, 2026 19:56 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत के लिए तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन का बल्ला फिर से गरजा है. उन्होंने भारत के लिए तूफानी अर्धशतक ठोक दिया है. ईशान ने 28 बॉल में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 8वां अर्धशतक हैं. इस समय भारत का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन हो चुका है.
Making it count once again! ✨
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Ishan Kishan with his 2⃣nd half-century of the series 👏
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/KqhNdZjU1c - Jan 31, 2026 19:45 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: सूर्या और ईशान कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 102 रन है. कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 गेंद पर 27 रन और ईशान किशन 23 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.
- Jan 31, 2026 19:26 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: अभिषेक शर्मा हुआ आउट
48 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा एक छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेलकर आउट हुए हैं. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन नो बोल्ड आउट किया. अभिषेक 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला
- Jan 31, 2026 19:16 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: संजू सैसमन सस्ते में लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. संजू सैमसन का बल्ला इस सीरीज में पूरी तरह से खामोश रहा है. सैमसन 6 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियम भेजा. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है. अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Jan 31, 2026 19:05 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में लगाया छक्का
भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर जैकब डफ ने डाली. पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लंबा छक्का लगाया. इसके बाद चौथी और आखिरी गेंद पर चौका लगाया. पहले ओवर से कुल 14 रन आए.
- Jan 31, 2026 18:39 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
IND vs NZ 5th T20 Live Score: यहां देखें भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
- Jan 31, 2026 18:33 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या ने ग्राउंड पर मौजूद ड्यू को देखकर फैसला लिया है. भारतीय की टीम में 3 बदलाव हुए हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए हैं.
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia elect to bat in the Final #INDvNZ T20I
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Thau28CPuZ@IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/9Wo6lLsnUs - Jan 31, 2026 18:03 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: 7 बजे से शुरू होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड का पांचवा टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि इससे आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
Almost time for the 5️⃣th and final T20I 👊
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
📍 Thiruvananthapuram
⏰ 7:00 PM IST
💻 https://t.co/hIL8Vefajg
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/AuvjqNxMJ7 - Jan 31, 2026 17:53 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड को हरा चुका है भारत
साल 2017 में तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था. उस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 6 रन से हराया था. अब इस बार देखने वाली बात होगी कि भारत बढ़त हासिल करता है या फिर न्यूजीलैंड बराबरी करती है.
- Jan 31, 2026 17:51 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: मैच के दौरान तिरुवनंतपुरम का मौसम
AccuWeather के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान बारिश होने की संभावना ज्यादा नहीं है. हालांकि तापमान में गिरावट होगी. ओस पड़ेगी भी पड़ेगी. ऐसे में टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती हैं.
- Jan 31, 2026 17:49 IST
IND vs NZ 5th T20 Live Score: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारत ने यहां कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 बार जीत मिली है. जबकि एक बार हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराया है. जबकि टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us