IND vs NZ 3rd T20 Highlights: तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

IND vs NZ 3rd T20 Highlights: गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. अभिषेक शर्मा ने 68 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 57 तूफानी पारी खेली.

IND vs NZ 3rd T20 Highlights: गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. अभिषेक शर्मा ने 68 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 57 तूफानी पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs NZ 3rd T20 Live Score

IND vs NZ 3rd T20 Live Score Photograph: (X/BCCI)

IND vs NZ 3rd T20 Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 टी20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40 गेंद पर 48 रन बनाए थे. जबकि मार्क चैपमैन ने 32 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए.

Advertisment

ईशान किशन ने आते ही शुरु कर दी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के दिए 154 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 10वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने पारी के पहली ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन पहले ही गेंद से छक्के-चौके जड़ने लगे. ईशान किशन 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

गुवाहाटी में आग उगला अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला

इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला. दोनों बल्लेबाजों ने जिस तरह से न्यूजीलैंड गेंदबाजों की धुनाई की वो जल्दी भूल नहीं पाएंगे. अभिषेक और सूर्या टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर नाबाद लौटे. 

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली. अभिषेक ने 340 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 5 छक्का निकला. वहीं सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे. सूर्या ने 6 चौका और 3 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे गए ये प्लेयर्स

  • Jan 25, 2026 21:08 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: ईशान किशन हुए आउट

    53 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है. तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा है. ईशान ने 13 गेंदों पर 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 



  • Jan 25, 2026 21:05 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भारत को दिलाई तेज शुरुआत

    टीम इंडिया ने पहले ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने पहले ही ओवर में लगातार 2 छक्के लगा दिए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने भी अपने हाथ खोले. दोनों बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 49 रन हो गया है. अभिषेक 23 और ईशान 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.



  • Jan 25, 2026 20:50 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: संजू सैमसन बिना खाता खोले हुए बोल्ड आउट

    टीम इंडिया को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा है. मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहली ही गेंद पर बोल्ड आउट किया है. संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए.



  • Jan 25, 2026 20:40 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: भारत को मिला 154 रनों का लक्ष्य

    टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए हैं. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 20 ओवरों में 154 रन बनाने होंगे.कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्वोई ने 2-2 विकेट लिए. वहीं हर्षित राणा को एक सफलता मिली.



  • Jan 25, 2026 20:16 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

    न्यूजीलैंड की टीम को 2 ओवरों में 2 बड़े झटके लगे हैं. पहले हार्दिक पांड्या ने डेरिल मिशेल को 14 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद रवि बिश्वोई ने ग्लेन फिलिप्स के रूप में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया. फिलिप्स 40 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए.



  • Jan 25, 2026 19:55 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

    86 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है. मार्क चैपमैन को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. मार्क चैपमैन 23 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए.



  • Jan 25, 2026 19:53 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन पारी को बड़ा रहे हैं आगे

    न्यूजीलैंड ने 34 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. टिम सीफर्ट भी 11 गेंद पर सिर्फ 12 रन बनाकर हार्दिर पांड्या का शिकार बन गए थे. अब न्यूजीलैंड की टीम कोग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन आगे बढ़ा रहे हैं. 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 82 रन है. फिलिप्स 35 और मार्क चैपमैन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.



  • Jan 25, 2026 19:16 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

    न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई है. टीम ने 13 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं. पहले ही ओवर में हर्षित ने कॉनवे को आउट किया. इसके बाद दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने रचिन रवींद्र को चलता किया है. रचिन 4 रन बनाकर चलते बने



  • Jan 25, 2026 19:05 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

    न्यूजीलैंड की पारी के पहले ही ओवर में झटका लगा है. पारी की तीसरी ही गेंद पर हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कॉनवे एक रन बनाकर चलते बने.



  • Jan 25, 2026 18:40 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

    डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.



  • Jan 25, 2026 18:38 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: भारत की प्लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह.



  • Jan 25, 2026 18:35 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: भारत ने पहले चुनी गेंदबाजी

    टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है. जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है. वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया गया है.



  • Jan 25, 2026 18:00 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे. आज जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आ सकते हैं.



  • Jan 25, 2026 17:59 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: गुवाहाटी में खेला गया है 4 टी20 इंटरनेशनल मैच

    गुवाहाटी के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि एक मैच में भारत को हार मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. तब टीम इंडिया को 222 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था.



  • Jan 25, 2026 17:58 IST

    IND vs NZ 3rd T20 Live Score: गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच की बात करें तो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड तेज होने के कारण बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं. दोनों टीमों के बीच एक हाईस्कोर मैच देखने को मिल सकती है. 



SURYAKUMAR YADAV abhishek sharma
Advertisment