/newsnation/media/media_files/2026/02/12/ind-vs-nam-2026-02-12-18-48-45.jpg)
IND vs NAM Photograph: (X/BCCI)
IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से ओपनर अभिषेक शर्मा बाहर हो गए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है. नामीबिया की प्लेइंग इलेवन में भी 2 बदलाव हुआ है.
अभिषेक शर्मा हुए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि अभिषेक शर्मा प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही अभिषेक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है. उनकी जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है. यानी अब ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरेंगे.
सिराज की जगह बुमराह की हुई वापसी
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. बता दें कि पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज खेले थे और भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन बुमराह के आने से उन्हें बाहर होना पड़ा है.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been put in to bat first.
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAMpic.twitter.com/66F5jp0Dp7
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
नामीबिया की प्लेइंग 11: लॉरेन स्टीनकैंप, जनवरी फ्राइलिनक, जनवरी निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.
T20 World Cup 🇮🇳XI: S. Samson, I. Kishan (wk), T. Varma, S. Yadav (c), S. Dube, R. Singh, H. Pandya, A. Patel, A. Singh, V. Chakaravarthy, J. Bumrah. https://t.co/SQLoaZjq98#TeamIndia#INDvNAM#T20WorldCup
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us