/newsnation/media/media_files/2026/03/06/india-vs-england-2026-03-06-18-42-19.jpg)
India vs England Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच बीते गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस ऐतिहासिक मैच को 7 रनों से जीतकर भारत ने वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. उससे पहले भारत और इंग्लैंड के इस हाईस्कोरिंग मैच ने इतिहास रच दिया है.
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मुकाबले ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए डिजिटल व्यूरशिप के क्षेत्र में वो कर दिखाया है, जो कोई नहीं कर पाया है. ये अब तक का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मुकाबला बन गया है. इस मैच को 65.2 मिलियन लोगों ने देखा और ये दुनिया भर में देखे जाने वाला शीर्ष लाइव इवेंट बन गया है. इस मैच ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस पर बीसीसीआई के पूर्व सैकेटरी और आईसीसी के वर्तमान चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है.
जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
इस बारे में जय शाह ने पोस्ट कर लिखा, 'आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी-फाइनल ने डिजिटल व्यूअरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में 65.2 मिलियन व्यूअर्स की पीक डिजिटल कंसंट्रेशन दर्ज की गई, जो जियो हॉटस्टार पर दुनिया भर में किसी भी लाइव इवेंट के लिए सबसे ज्यादा है. यह दिखाता है कि ग्लोबल क्रिकेट में भारतीय फैन्स को इकट्ठा करने की कितनी बेमिसाल क्षमता है. इसके साथ ही आईसीसी में मेरी टीम और हमारे पार्टनर जियो स्टार की बड़े पैमाने पर फैन्स को जोड़ने जोड़ने की काबिलियत भी है. हम सभी के लिए गर्व का पल है क्योंकि हमने स्पोर्ट, मीडिया और स्ट्रीमिंग की दुनिया में नए ग्लोबल बेंचमार्क सेट किए हैं'.
Second semi-final of the @ICC#T20WorldCup 2026 has shattered the world record for digital viewership. The match between @BCCI and @EnglandCricket registered a peak digital concurrency of 65.2 million viewers @JioHotstar which is the highest for any live event across the world.…
— Jay Shah (@JayShah) March 6, 2026
भारत-इंग्लैंड मैच में दिखे ये सितारे
आपको बता दें कि इस मैच में खेल जगत के कई बड़े-बड़े दिग्गज भी आए थे. इसके साथ ही बिजनेस जगत से अंबानी परिवार ने भी मैच का आनंद उठाया. बॉलीवुड जगत से अनिल कूपर समेत कई बड़े-बड़े अभिनेता भी आए. इस सेमीफाइनल में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी मौजूद थे, जिन्होंने भारत को टी0 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई है.
कैसा रहा भारत-इंग्लैंड मैच का हाल
इस मुकाबले की बात करें तो, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने संजू सैमसन के 89 और शुवम दुबे के 43 रनों की बदौलत पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए.
The knock that powered us into the #Final 👏
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Sanju Samson gets his 2nd consecutive Player of the Match award for a match-winning 89 (42) 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/s5ojGuL2Pw
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट मैचों में सबसे विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत को लगभग हार के मुंह तक पहुंचा दिया था, लेकिन टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने अंतिम 5 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया.
इसके साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली. इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में जैकब बेथेल ने तूफानी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 105 रन बनाए. ये एक ऐतिहासक मैच रहा और इसमें रिकॉर्ड्स की भरमार लग गई.
ये खबर भी पढ़ें :T20 World Cup: अब तक किन टीमों के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल, जानिए कब किसने जीती ट्रॉफी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us