T20 World Cup: अब तक किन टीमों के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल, जानिए कब किसने जीती ट्रॉफी

T20 World Cup: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सभी फाइनल खेलने वाली और विजेता टीमों की पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं.

T20 World Cup: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सभी फाइनल खेलने वाली और विजेता टीमों की पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup

T20 World Cup Photograph: (ANI)

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास 19 साल पुराना है. पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. तब से अब तक इस टूर्नामेंट के कुल 10 संस्करण खेले जा चुके हैं. अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण के फाइनल में 8 मार्च (रविवार) को भिड़ने वाली है. उससे पहले आज हम आपको उन सभी टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हिस्सा लिया है. तो आइए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले किन-किन टीमों के बीच खेले गए हैं और उनका परिणाम क्या रहा है. 

Advertisment

भारत बनाम पाकिस्तान - 2007

टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2007 में आयोजित हुआ. टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इन दोनों टीमों के बीच 24 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खिताबी मुकाबला हुआ था. इस पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए. पाकिस्तान लक्ष्य के करीब पहुंच लेकिन जीत नहीं पाई. आखिरी ओवर में मिस्बाह-उल-हक के कैच आउट होने से भारत ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया और टीम इंडिया पहले टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी. 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - 2009

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण साल 2009 में इंग्लैंड में आयोजित हुआ. इस बार फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 138 रन बनाए. पाकिस्तान ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारत के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बनी.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2010

साल 2010 में टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा एडिशन वेस्टइंडीज में खेला गया. इस बार फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थीं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 147 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड ने 7 विकेट से मैच जीत लिया और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत और पाकिस्तान के बाद तीसरी टीम बनी. 

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका - 2012

टी20 वर्ल्ड कप का चौथा संस्करण 2012 में श्रीलंका में आयोजित हुआ था. इस बार श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल खेला गया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए. श्रीलंका 101 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 36 रन खिताब जीत लिया. वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बनी. 

श्रीलंका बनाम भारत - 2014 

भारत और श्रीलंका का फाइनल टी20 वर्ल्ड कप के पांचवें एडिशन में हुआ. जब साल 2014 में बांग्लादेश की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग की और 130 रन बनाए. श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को दूसरा बार चैंपियन बनने से रोक दिया. इसके साथ ही श्रीलंका पांचवी टीम बनी जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.  

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - 2016

टी20 वर्ल्ड कप का छठा संस्करण 2016 में खेला गया. इस बार भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की पहली बार मेजबानी की थी. फाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर हुई. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए. वेस्टइंडीज को जब जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे तब, कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार चार छक्के लगाकर टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया. वेस्टइंडीज दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी. 

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - 2021

टी20 वर्ल्ड कप का सातवां संस्करण 2020 में खेला जाने वाला था. लेकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट नहीं हो सका. ऐसे में इसे 2021 में यूएई और ओमान में आयोजित किया गया. इस बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मैच जीत लिया और दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनने वाली छठी टीम बनी.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - 2022

टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया. इस बार फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टक्कर हुई. इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए. इंग्लैंड ने 5 विकेट से मैच जीतकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 2024

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां एडिशन साल 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित हुआ. इस बार फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. भारत ने पहले बैटिंग करने 176 रन बनाए. भारत ने हार्दिक की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त कैच की बदौलत अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 2026

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसका फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अब क्या भारत तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करेगा या फिर न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा. ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: भारत को मिली न्यूजीलैंड की कमजोर कड़ी, इस पर किया वार तो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी होगी अपने नाम

IND vs NZ Final T20 world cup final T20 World Cup
Advertisment