विराट कोहली के लिए बनाया ऑस्ट्रेलिया ने खास प्लान, ऐसे होंगे आउट!

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है

author-image
Ankit Pramod
एडिट
New Update
Virat Kohli

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया( Photo Credit : फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है. लैंगर ने कहा हमें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा. इसकी के साथ लैंगर ने कहा कि कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं और एक बेहतरीन कप्तान हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज का पूरा इतिहास, कैसे बनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

लैंगर ने इसके आगे बोला कि उन्होंने हमेशा ये बात कई बार कही है कि उनके अंदर कोहली को लेकर काफी सम्मान है, लेकिन उनके खिलाफ एक बहुत ही अच्छी रणनीति तैयार की है क्योंकि इस बात का अंदाजा  सभी को है कि वो एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए कितना महत्व रखते हैं. लैंगर ने कहा हमें अपनी योजना को सही तरीके से अमल में लाना होगा. उम्मीद करते हैं कि हम उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे.

ये भी पढ़ें: मुश्किल में भारत, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी खेल सकता है

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने टेस्ट के आखिरी में सबसे ज्यादा अहम होगा कि स्कोर बोर्ड पर कितने रन लगे हैं. उन्होंने कहा कि  ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कुछ देख चुके हैं और टीम इंडिया को भी बहुत कुछ देखने को मिला है. इसी वजह से उन्हें लगता है कि यह एक अच्छा मुकाबला होने वाला है.

ये भी पढ़ें: INDvAUS : पहले दिन रात के टेस्ट के लिए कुलदीप यादव ने ठोका दावा, कही ये बात 

लैंगर ने कहा कि भारत के एक डे-नाइट टेस्ट की तुलना में उनकी टीम ने सात डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि टीम को शुरूआत में कोई फायदा होगा. कोच ने कहा ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि इससे हमें कोई फायदा होगा. मैंने हमेशा कहा है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बेस्ट टीमें बड़े खेल या गेंद के रंग की परवाह किए बिना मैदान में उतरती हैं, इसलिए चाहे वह लाल गेंद हो या सफेद गेंद या गुलाबी गेंद, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और टीम अपना बेस्ट देते हैं. मुझे नहीं लगता कि हमारे पिछले प्रदर्शन से हमें कुछ फायदा मिलेगा.

Source : IANS

ind vs aus
Advertisment