/newsnation/media/media_files/2026/02/12/ishan-kishan-2026-02-12-20-13-20.jpg)
Ishan Kishan Photograph: (X/BCCI)
India vs Namibia: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या 52 रन बनाए. बीच और आखिरी के ओवरों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया.
ईशान किशन ने खेली 61 रनों की पारी
टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरें. संजू ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्होंने 8 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली. इसके बाद ईशान किशन एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 24 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. इस ईशान के बल्ले से 5 छक्का और 6 चौका निकला.
हार्दिक पांड्या ने लगाया शानदार अर्धशतक
कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंद पर 12 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया. तिलक वर्मा 21 गेंद पर 25 रन बनाए. फिर हार्दिक पांड्या एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. वो 28 गेंद पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. वहीं शिवम दुबे 16 गेंद पर 23 रन बनाए. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
5⃣0⃣ up in a rollicking way 🔥
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
Ishan Kishan displaying power in the powerplay 💪#TeamIndia 86/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51pic.twitter.com/kZLJA3WV5M
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
नामीबिया की प्लेइंग 11: लॉरेन स्टीनकैंप, जनवरी फ्राइलिनक, जनवरी निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us