IND vs NED: शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी, हार्दिक ने भी दिया साथ, भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है. शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने बल्ले से धमाल मचाया.

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है. शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने बल्ले से धमाल मचाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NED

IND vs NED Photograph: (BCCI)

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की तूफानी पारी खेली. 

Advertisment

अभिषेक शर्मा जीरो पर हुए आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में ओपनर अभिषेक शर्मा 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा. इसके बाद ईशान किशन 7 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें भी आर्यन दत्त ने चलता किया. 

सूर्या ने बनाए 34 रन

इसके बाद तिलक वर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगाया. तिलक वर्मा 27 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला. तिलक को लोगान वैन बीक ने पवेलियन भेजा. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें काइल क्लेन ने अपना शिकार बनाया. 

शिवम दुबे ने लगाया अर्धशतक, हार्दिक ने भी मचाया धमाल

इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को रनों तक पहुंचाया. शिवम दुबे ने कमाल की पारी खेली. दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छ्क्के लगाए. वहीं हार्दिक पांड्या 21 गेंदों पर 30 रन बनाए. जिसमें 3 छक्का शामिल रहा. वहीं रिंकू सिंह नाबाद 6 रन बनाए. नीदरलैंड्स के लिए लोगान वैन बीक ने 3 विकेट चटकाए. जबकि आर्यन दत्त को 2 सफलता मिली. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर, कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़.

यह भी पढ़ें:  IND vs NED: 0,0,0...अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

abhishek sharma shivam dube IND vs NED
Advertisment