/newsnation/media/media_files/2026/02/07/ind-vs-usa-2026-02-07-20-40-22.jpg)
IND vs USA Photograph: (X/BCCI)
IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव के 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रन बनाया है. अब USA को जीत के लिए 162 रन बनाने होंगे.
अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जीरो पर हुए आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 46 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक को अली खान ने आउट किया. जबकि दुबे को शैडली वान शल्कविक ने अपना शिकार बनाया.
ईशान किशन और तिलक वर्मा का भी नहीं चला बल्ला
इसके बाद ईशान किशन 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 2 छक्का निकला. ईशान को शैडली वान शल्कविक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर 16 गेंद पर 25 रन बनाकर तिलक वर्मा आउट हुए. उन्हें भी शैडली वान शल्कविक ने ही चलता किया.
इसके बाद रिंकू सिंह 14 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. हार्दिक पांड्या भी कमाल नहीं कर पाए और 6 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. फिर अक्षर पटेल के रूप में भारत को 7वां झटका लगा. अक्षर पटेल 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए, फिर अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर चलते बने.
सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी तक लड़ते रहे और टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 4 छक्का निकला. यूएसए के लिए शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए. जबकि हरमीत सिंह को 2 सफलता मिली.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
Captain Surya Kumar Yadav's terrific 8⃣4⃣*(49) propel #TeamIndia to 1⃣6⃣1⃣ 👌👌
Over to our bowlers 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Rlm2ARPnOV#MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSApic.twitter.com/6cI4ctXIVk
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us