IND vs ENG Semi-final: जैकब बेथेल का शतक इंग्लैंड को नहीं दिला पाया जीत, हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत

IND vs ENG Semi-final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

IND vs ENG Semi-final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs ENG Semi Final

IND vs ENG Semi Final Photograph: (AFP)

IND vs ENG Semi-final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में अब भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. इंग्लैंड के लिए 22 साल के जैकब बेथेल आखिरी तक टिके रहे और शतक लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 253 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

Advertisment

इंग्लैंड की शुरुआत रही थी खराब

भारत के दिए 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी की शुरुआत फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने किया. दूसरी ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है. 13 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया है. साल्ट 3 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए. 

इंग्लैंग के कप्तान हैरी ब्रूक रहे फ्लॉप

इसके बाद इंग्लैंड ने 38 रन के स्कोर पर कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में दूसरा विकेट गंवाया है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूक 7 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को चलता किया. बटलर 17 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को आउट किया. टॉम बैंटन 5 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए. 

विल जैक्स और जैकब बेथेल ने बढ़ाई दी थी टीम इंडिया की टेंशन

इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल की जोड़ी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई, जिसके बाद लगा कि इंग्लैंड शायद इस विशाल लक्ष्य को चेज कर लेगा. दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन फिर अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने बाउंड्री पर एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा और विल जैक्स की पारी को समाप्त किया और टीम इंडिया की वापसी कराई. विल जैक्स 20 गेंद पर 35 रन बनाए हुए. 

जैकब बेथेल ने खेली टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच की सबसे शानदार पारी

इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल एक छोर पर खड़े रहे और पारी के आखिरी ओवर तक टीम को मैच में जीवित रखा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच की यह किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे शानदार पारी है. 

संजू सैमसन ने खेली 89 रनों की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच का सबसे बड़ी टीम टोटल है. संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला.

वहीं ईशान किशन 18 गेंद पर 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और अदिल रशिद ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जोफ्रा ऑर्चर को एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट मैच में शतक से चूके संजू सैमसन, फिर भी कर ली विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की बराबरी

ind vs eng semi final ind-vs-eng
Advertisment