IND vs ZIM: भारत ने जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीद रखी बरकरार, जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को सुपर-8 में 72 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. जबकि जिम्बाब्वे बाहर हो गई है.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को सुपर-8 में 72 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. जबकि जिम्बाब्वे बाहर हो गई है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस में खुद को बरकरार रखा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. इस हार के साथ जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है.

Advertisment

जिम्बाब्वे ने की थी धीमी शुरुआत

भारत के दिए 257 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही थी और 44 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. दिवानाशे मारुमनी को अक्षर पटेल ने चलता. दिवानाशे मारुमनी 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने डायोन मायर्स को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. 

इसके बाद जिम्बाब्वे ने 144 रनों के स्कोर चौथा विकेट गंवाया. अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में जिम्बाब्वे को 2 झटके दिए. उन्होंने पहले कप्तान सिकंदर रजा को 31 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद रयान बर्ल को अपना शिकार बनाया. रयान बर्ल खाता भी नहीं खोल पाए.

ऐतिहासिक शतक के चूके ब्रायन बेनेट

वहीं आखिरी तक ब्रायन बेनेट ने लड़ाई लड़ी, लेकिन अकेले टीम को जीत नहीं दिला सके. ब्रायन बेनेट एक ऐथिहासिक शतक से भी चूक गए. ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 6 छक्का निकला. 

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. अभिषेक शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या नाबाद 50 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं ईशान किशन (38), कप्तान सूर्यकुमार यादव (33) और संजू सैमसन (24) रन बनाए. 

भारत और वेस्टइंडीज का मैच होगा नॉकआउट

जिम्बाब्वे के हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. वहीं साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है. अब ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के मैच होगा. दोनों टीमों का यह मैच नॉकआउट मैच होगा.

यह भी पढ़ें:  WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल

IND vs ZIM
Advertisment