IND vs USA: सूर्या की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs USA

IND vs USA Photograph: (X/BCCI)

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मुकाबले जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 

Advertisment

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है. भारत ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ये 9वीं लगातार जीत है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब बिना कोई मैच हारे अपने नाम किया था. भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीते थे. जबकि भारत का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वहीं साउथ अफ्रीका ने भी T20 World Cup 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे. इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और शिवम दुबे सभी फ्लॉप रहे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी वाली पारी खेली. सूर्या ने 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली. तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाए. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकती. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली. 

सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी की क्लब में एंट्री मार ली.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर

SURYAKUMAR YADAV
Advertisment