IND vs USA: वानखेड़े में सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया T20 वर्ल्ड कप का आगाज, यूएसए को 29 रनों से हराया

IND vs USA: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया.

IND vs USA: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs USA

IND vs USA Photograph: (X/BCCI)

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आगाज किया है. अपने पहले मैच में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे. जवाब में यूएसए की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए. वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती को 1 सफलता मिली.

Advertisment

यूएसए की शुरुआत रही थी खराब

भारत के दिए 162 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने 13 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. सैतेजा मुक्कमल्ला (2), एंड्रीज़ गौस (6) और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद मिलिंद कुमार को वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन ने रन आउट किया. मिलिंद कुमार 34 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए.

USA के लिए कृष्णमूर्ति-शुभम रंजने ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इसके बाद एक ही ओवर में अक्षर पटेल ने यूएसए को लगातार 2 झटके दिए. पहले उन्होंने संजय कृष्णमूर्ति 37 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसरे बाद अगली गेंद पर हरमीत सिंह को पवेलियन भेजा. फिर 8 रन बनाकर मोहम्मद मोहसिन अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इसके बाद आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शुभम रंजने (37) को आउट कर यूएसए की पारी 8 विकेट पर 132 रनों पर समाप्त की. 

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी तक टिके रहे और एक शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 161 तक पहुंचाया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रनों का योगदान दिया. जबकि अक्षर पटेल 14 रन बनाए. वहीं यूएसए के लिए शैडली वान शल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. जबकि हरमीत सिंह ने 2 विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर

T20 world Cup 2026 IND vs USA
Advertisment