IND W vs SL W 5th T20 Highlight: भारत ने श्रीलंका को 15 रनों से हराया, सीरीज में 5-0 से किया क्लीन स्वीप

IND W vs SL W 5th T20 Highlight: भारत ने श्रीलंका पांचवे और आखिरी टी20 मैच में 15 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया है.

IND W vs SL W 5th T20 Highlight: भारत ने श्रीलंका पांचवे और आखिरी टी20 मैच में 15 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND W vs SL W

IND W vs SL W

IND W vs SL W 5th T20 Highlight: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका टीम को पांचवे टी20 मैच में 15 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 160 रन बना सकी. इस तरह 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 5-0 के क्लीन स्वीप किया है.

Advertisment

श्रीलंका के लिए इमेशा दुलानी और हासिनी परेरा ने लगाए अर्धशतक

श्रीलंका के लिए इमेशा दुलानी और हासिनी परेरा ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकीं. इमेशा दुलानी 39 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलीं. जबकि हासिनी परेरा 42 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेलीं. इसके अलावा रश्मिका सेवंडी 8 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत के लिए दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता मिली.

ऐसी रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. वहीं अरुंधति रेड्डी ने 18 गेंद पर 27 रन और अमनजोत कौर ने 11 गेंद पर 21 रन बनाए. वहीं श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु, रश्मिका सेवंडी और कविशा दिलहारी ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  IND W vs SL W: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बनी महिला खिलाड़ी

  • Dec 30, 2025 22:05 IST

    IND W vs SL W 5Tth T20 Live Update: श्रीलंका का गिरा चौथा विकेट

    श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन फिर 3 विकेट जल्दी गंवा दी. कविशा दिलहारी के रूप में श्रीलंका का चौथा विकेट गंवाया. कविशा दिलहारी 4 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं.



  • Dec 30, 2025 21:42 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: इमेशा दुलानी फिफ्टी लगाकर हुईं आउट

    श्रीलंका को 86 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. इमेशा दुलानी 39 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलकर आउट हुई हैं. उन्हें अमनजोत कौर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. ओपनर हासिनी परेरा अभी भी 24 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं.



  • Dec 30, 2025 21:15 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

    भारत के दिए 176 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के 50 रन पूरे हो चुके हैं. 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है. हासिनी परेरा 23 रन और निमाशा मदुशानी 29 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं.



  • Dec 30, 2025 20:58 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: श्रीलंका को लगा पहला झटका

    श्रीलंका टीम को 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. कप्तान चमारी अथापथु को अरुंधति रेड्डी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. वो 5 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुईं. 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 18 रन है.



  • Dec 30, 2025 20:40 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: श्रीलंका को मिला 176 रनों का लक्ष्य

    भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन बनाए हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 176 रन बनाने होंगे. हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. अरुंधति रेड्डी ने 27 रन और अमनजोत कौर ने 21 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु, रश्मिका सेवंडी और कविशा दिलहारी ने 2-2 विकेट लिए.



  • Dec 30, 2025 20:14 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: हरमनप्रीत कौर ने लगाया फिफ्टी

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक छोर पर टिकी रही हैं और शानदार फिफ्टी जड़ दिया है. एक छोर पर टीम इंडिया लगातार विकेट गंवाती रही, लेकिन दूसरे छोर पर हरमनप्रीत कौर स्कोर को आगे बढ़ाती रहीं. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 123 रन है. हरमप्रीत कौर 62 रन बनाकर खेल रही हैं.



  • Dec 30, 2025 19:45 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: भारत को लगा चौथा झटका

    भारत को 64 रन के स्कोर पर चौथा लगा है. ऋचा घोष 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें कप्तान चमारी अथापथु ने अपना शिकार बनाया. अब दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी के लिए आई हैं.



  • Dec 30, 2025 19:32 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: हरलीन देओल हुईं आउट

    41 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. हरलीन देओल 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें रश्मिका सेवंडी ने पवेलियन भेजा है. टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ रही है.



  • Dec 30, 2025 19:26 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: भारत को लगा दूसरा झटका

    भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है. अपना डेब्यू मैच खेल रही जी कमलिनी 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें कविशा दिलहारी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.  5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 34 रन है. हरलीन देओल 9 गेंद पर 12 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 रन बनाकर खेल रही हैं. 



  • Dec 30, 2025 19:09 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: भारत को लगा पहला झटका

    भारतीय टीम को पहला झटका लगा है. ओपनर शैफाली वर्मा 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें निमाशा मदुशानी ने पवेलियन भेजा. 2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 7 रन है. 



  • Dec 30, 2025 18:39 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: श्रीलंका की प्लेइंग 11

    हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा. 



  • Dec 30, 2025 18:38 IST

    IND W vs SL W 5th T20 Live Update: भारत की प्लेइंग 11

    शैफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी.



  • Dec 30, 2025 18:35 IST

    जी कमलिनी को मिला डेब्यू करने का मौका

    श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को रेस्ट दिया गया है. वहीं स्नेह राणा की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. जबकि जी कमलिनी भारत के लिए डेब्यू कर रही हैं.



  • Dec 30, 2025 18:01 IST

    शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

    भारत और महिला क्रिकेट टीम के बीच पांचवा टी20 मैच तिरुवंनतपुरम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जबकि शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए  आएंगे.



  • Dec 30, 2025 17:59 IST

    सीरीज में 4-0 से आगे है टीम इंडिया

    श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती 4 मैच जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है. अब टीम इंडिया पांचवा मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.



IND W vs SL W ind-vs-sl
Advertisment