टीम इंडिया को मिली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में 10 विकेट से चटाई धूल

IND W vs AUS W Test : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में भारतीय खिलाड़ी बेरंग नजर आए.

IND W vs AUS W Test : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में भारतीय खिलाड़ी बेरंग नजर आए.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND W vs AUS W Test

IND W vs AUS W Test Photograph: (X/BCCI WOMEN)

IND W vs AUS W Test : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है. पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चार दिवसीय टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और दोनों पारियों में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज शतक लगा पाईं. जबकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को सिर्फ तीन दिन में ही हरा दिया.

Advertisment

भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 10 विकेट से हार

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहली पारी में 198 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए और भारत पर 125 रनों की बढ़त हासिल की. टीम इंडिया दूसरी पारी में 149 रनों पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच के तीसरे दिन जीत के लिए सिर्फ 25 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 10 विकेट शेष रहते हुए 28 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

ये ऑस्ट्रेलिया की दाएं हाथ की विकेपकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली का रिटायरमेंट मैच था, इस मैच को जीतने के बाद उन्हें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई को खुशी के पहलों से भर दिया. हीली भारत के खिलाफ वनडे और टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुकी हैं.

भारत की पहली पारी 

इस मैच में भारत के लिए पहली पारी में जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और 84 बॉल में 7 चौकों की मदद से 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा काश्वी गौतम ने 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 तो वहीं, शेफाली वर्मा ने 48 बॉल में 6 चौकों के साथ 35 रन बनाए. टीम इंडिया सिर्फ 198 रन बना पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में एनाबेल सदरलैंड ने 4 और लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट चटकाए. 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में एलिस पेरी ने अर्धशतक और एनाबेल सदरलैंड ने शतक लगाया. पेरी ने 116 बॉल पर 10 चौके और 1 छक्के के साथ 76 रनों की पारी खेली. तो वहीं सदरलैंड ने 171 बॉल में 17 चौकों की मदद से 129 रनों की शतकीय पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन बनाए. भारत के लिए पहली पारी में सायली सतघरे ने 4 क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

भारत की दूसरी पारी

भारतीय क्रिकेट के लिए दूसरी पारी में प्रतिका रावल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. प्रतिका ने 137 बॉल में 8 चौकों के साथ 63 रनों की पारी खेल ली है. उनका साथ स्नेह राणा ने दिया. राणा ने 54 बॉल में 3 चौकों के साथ 30 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में एनाबेल सदरलैंड ने 2 और लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट हासिल किए. 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

भारत से जीत के लिए मिले 25 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जॉर्जिया बॉल ने 16 और पीबी लिचफील्ड ने 11 रन बनाए. भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका सकता और भारत 10 विकेट से हार गई.

भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार 147 रनों की है. जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. वहीं विकेट के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी हार 10 विकेट से आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई है. 

ये भी पढ़ें :IND W vs AUS W Test: दूसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचा भारत, सदरलैंड ने लगाया शतक, सायली को मिले 4 विकेट

Alyssa Healy Australia beat India IND W vs AUS W Test
Advertisment