IND W vs AUS W Test: दूसरे ही दिन हार की कगार पर पहुंचा भारत, सदरलैंड ने लगाया शतक, सायली को मिले 4 विकेट

IND W vs AUS W Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्टेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन हार की कगार पर जा पहुंची है. इस मैच का नतीजा तीसरे दिन तक आने की संभावना है.

IND W vs AUS W Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्टेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन हार की कगार पर जा पहुंची है. इस मैच का नतीजा तीसरे दिन तक आने की संभावना है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND W vs AUS W Test

IND W vs AUS W Test Photograph: (x/bcci women)

IND W vs AUS W Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत की ओर दूसरे ही दिन कदम बढ़ा लिया है. इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए पहली पारी में 62.4 ओवर में 198 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 90.4 ओवर में एनाबेल सदरलैंड की शतक की बदौलत 323 रन बनाए और भारत पर 125 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

Advertisment

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 29 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं. भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 20 रन पीछे हैं. अब इंडिया अगर तीसरे दिन जल्दी ही ऑलआउट हो जाती है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए कम स्कोर दे पाती है तो ऐसे में वो इस लक्ष्य का पीछा कर तीसरे ही दिन जीत दर्ज कर सकती है.

दूसरे दिन सदरलैंड ने लगाया शतक

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के स्कोर 27 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया. आज का दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम रहा. टीम के लिए एलिस पेरी ने अर्धशतक और एनाबेल सदरलैंड ने शतक लगाया. पेरी ने 116 बॉल पर 10 चौके और 1 छक्के के साथ 76 रनों की पारी खेली. तो वहीं टीम के लिए सदरलैंड ने 171 बॉल में 17 चौकों की मदद से 129 रनों की शतकीय पारी खेली. 

सायली सतघरे  ने चटकाए 4 विकेट 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए एलाना किंग ने 21 और लुसी हैमिल्टन ने 23 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए सायली सतघरे ने सबसे जाया विकेट चटकाए. उन्होंने 18.4 ओवर में 50 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला.  

भारत के 4 बल्लेबाज सस्ते में लौट पवेलियन 

इसके बाद भारतीय टीम 125 रनों से पीछे रहने के बाद अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान पर आई और टीम को एक के बाद एक झटके लगे. स्मृति मंधाना 2 और शेफाली वर्मा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं तो वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स भी 14 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा 4 और ऋचा घोष 0 पर पवेलियन लौट गईं. 

प्रतिका रावल ने खेली भारत के लिए शानदार पारी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नंबर तीन पर आईं प्रतिका रावल ने शानदार पारी खेली. वो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं. प्रतिका ने 84 बॉल में 6 चौकों के साथ 43 रनों की पारी खेल ली है. उनका साथ स्नेह राणा दे रही है, जो 14 रनों पर नाबाद क्रीज पर बनी हुई हैं. 

कैसा था पहले दिन का खेल

भारतीय टीम पहले दिन 198 पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और 84 बॉल में 7 चौकों की मदद से 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनका साथ काश्वी गौतम ने और 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाए. इन दोनों के अलावा शेफाली वर्मा ने 48 बॉल में 6 चौकों के साथ 35 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 4 और लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पहली पारी में 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बनाए. टीम को पहला झटका जॉर्जिया वॉल 2 के रूप में लगा. वहीं पीवी लिचफील्ड 9 और एलिसा हीली 13 रन बनाकर पवलेयिन लौटी. 

ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W Test: टीम इंडिया 198 पर हुई ढेर, जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट

Annabel Sutherland Sayali Satghare IND W vs AUS W Test
Advertisment