/newsnation/media/media_files/2026/03/06/ind-w-vs-aus-w-test-2026-03-06-16-44-19.jpg)
IND W vs AUS W Test Photograph: (X/BCCI WOMEN)
IND W vs AUS W Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के वी.ए.सी.ए (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन) क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए पहली पारी में 62.4 ओवर में 198 रनों पर ढेर हो गई है. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं.
भारत को शुरुआत में लगा पहला झटका
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलिसा हीली ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आईं. ये दोनों टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दे पाईं. मंधाना 13 बॉल में 4 रन बनाकर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.
Innings Break!#TeamIndia post 1⃣9⃣8⃣ in the 1⃣st innings.
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2026
Time for the bowlers to take over now 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/60dR7l123m#AUSvINDpic.twitter.com/OtfqBmFKh9
शेफाली वर्मा ने बनाए 35 रन
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए प्रतिका रावल आईं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 54 रनों तक पहुंचा. भारत को दूसरा झटका शेफाली के रूप में लगा. वो 48 बॉल में 6 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलिन लौट गईं. उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने बैथ मूनी के हाथों कैच आउट कराया.
Tea Break on Day 1!
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2026
Jemimah Rodrigues and Deepti Sharma to resume for #TeamIndia in the second session!
Updates ▶️ https://t.co/60dR7l123m#AUSvINDpic.twitter.com/rIyiiMikUw
ये बल्लेबाज सस्ते में लौटे पवेलियन
इसके बाद प्रतिका रावल 18 रन बनाकर आउट हो गईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 19, दीप्ति शर्मा 7, ऋचा घोष 11 और स्नेह राणआ 5 रन बनाकर आउट हो गईं. इसी बीच जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत की पारी को संभाला और काश्वी गौतम के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया.
जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाई हाफ सेंचुरी
भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की लाज बचाई. जेमिमा ने 84 बॉल में 7 चौकों की मदद से 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनका साथ काश्वी गौतम ने दिया, जिनके बल्ले से 64 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 रन निकले. भारत के लिए सायली सतघरे ने 7 और क्रांति गौड़ ने 1 रन बनाया.
Gritty and graceful 👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2026
Jemimah Rodrigues leads #TeamIndia's charge with a well-composed half-century 🙌
Updates ▶️ https://t.co/60dR7l123m#AUSvIND | @JemiRodriguespic.twitter.com/nbe5pioWKO
इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. सदरलैंड ने 17 ओवर में 46 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी डाले. उनके अलावा लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी ब्राउन ने भी 2 विकेट चटकाए.
Annabel Sutherland's spell after tea but it just keeps getting better and better 🔥 #AUSvINDpic.twitter.com/XR9GAowzrE
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 6, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में भारत के 198 के जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम को पहला झटका जॉर्जिया वॉल 2 के रूप में लगा, जिन्हें सायली सतघरे ने पवेलियन भेजा. इसके बाद पीवी लिचफील्ड 9 और एलिसा हीली 13 रन बनाकर पवलेयिन लौटी. लिचफील्ड को क्रांति गौड़ ने आउट किया जबकि हीली को सायली ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां होगा एकमात्र टेस्ट, जानें किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us