IND W VS AUS W: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराया, भारत ने 21 रन से जीता पहला T20 मैच

IND W VS AUS W: सिडनी में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को DLS मैथड के जरिए 21 रन से हरा दिया है.

IND W VS AUS W: सिडनी में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को DLS मैथड के जरिए 21 रन से हरा दिया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND W VS AUS W result team india won first t20i by 21 runs against australia

IND W VS AUS W result team india won first t20i by 21 runs against australia Photograph: (Image Source: BCCI Womens)

IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी-20 मैच रविवार को सिडनी में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 133 रन पर ही ढ़ेर हो गई. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच में DLS मैथड एक्शन में आया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज कर ली और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

Advertisment

21 रन से भारत ने जीता पहला T20I

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश से प्रभावित रहा. ऑस्ट्रेलियाई पारी के बाद DLS मैथड एक्शन में आया और भारत 21 रन से जीत दर्ज कर ली. भारत ने 5.1 ओवर में 50 रन बना लिए, जिसमें स्मृति मंधाना ने 16 रन और जेमिमा रोड्रिक्स 9 रन बनाकर नाबाद लौटीं. जबकि शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गईं. असल में, जब भारत 50/1 के स्कोर पर थी, तभी बारिश के कारण मैच रुक गया और भारत ने जीत दर्ज कर ली.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 133 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. जहां, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी जॉर्जिया वेरहम ने खेली, जो महज 30 रन बनाकर आउट हो गईं. उनके अलावा फोबे लिचफील्ड 26, एलिसा पैरी 20, जॉर्जिया वोल 18, निकोला कैरी 12 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गई.

कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा टी-20?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच सिडनी में खेला गया, जिसे भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब सीरीज का दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:IND VS PAK: अगर बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच, तो किसे होगा फायदा और किस टीम को होगा नुकसान?

ind vs aus
Advertisment