IND VS PAK: अगर बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच, तो किसे होगा फायदा और किस टीम को होगा नुकसान?

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसपर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि यदि मैच रद्द होता है, तो कौन सी टीम को फायदा होगा?

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसपर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि यदि मैच रद्द होता है, तो कौन सी टीम को फायदा होगा?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS PAK weather update if india vs pakistan match abandoned due to rain then what happend

IND VS PAK weather update if india vs pakistan match abandoned due to rain then what happend

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. ग्रुप-ए में शामिल ये दोनों ही टीमें अब तक अपने शुरुआती 2-2 मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में ये मैच जो टीम जीतेगी, वो 6 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगी. लेकिन, इससे पहले कोलंबो से एक बुरी खबर आ रही है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, 15 फरवरी यानि आज कोलंबो में बारिश की संभावना है, जो मैच को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि यदि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश में वॉशआउट होता है, तो क्या होगा? किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को नुकसान होगा?

Advertisment

बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच यदि वॉशआउट हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. ऐसे में दोनों ही टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे. अब चूंकि, दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2-2 लीग मैच जीते हैं. इसलिए यदि ये मैच रद्द होता है, तो दोनों ही टीमें 5-5 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगी. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर ये मैच वॉशआउट होता है, तो दोनों ही टीमों को कोई नुकसान नहीं होगा.

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

रविवार को कोलंबो में बारिश की आशंका है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, संडे को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है.

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% है.

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: आज कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच? जानिए कहां FREE में देख सकेंगे LIVE एक्शन

IND vs PAK
Advertisment