IND VS PAK: बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच, तो किस टीम को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान? जानिए यहां...

IND VS PAK: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश की संभावना है. आइए जान लेते हैं कि मैच बारिश में धुलता है तो क्या होगा?

IND VS PAK: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश की संभावना है. आइए जान लेते हैं कि मैच बारिश में धुलता है तो क्या होगा?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS PAK Weather forecast if india vs pakistan match will abandoned due to rain then which team get benefit which team loss

IND VS PAK Weather forecast if india vs pakistan match will abandoned due to rain then which team get benefit which team loss

IND VS PAK: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन कोलंबो का खराब मौसम इसका मजा खराब कर सकता है. फॉरकास्ट के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है. अब सवाल उठता है कि यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो क्या होगा? किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को नुकसान झेलना पड़ सकता है?

Advertisment

बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच यदि वॉशआउट हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. ऐसे में दोनों ही टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे, लेकिन भारत ना नेट रन रेट +3.050 काफी बेहतर है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.932 है. ऐसे में अंक तालिका में नंबर-1 पर भारत ही रहेगा.

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

रविवार को कोलंबो में बारिश की आशंका है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, संडे को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है. 

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% है.

सुपर-8 के लिए ग्रुप-ए की दावेदार टीमें

अंक तालिका की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. मगर, भारत का नेट रन रेट +3.050 और पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.932 है. वहीं, अमेरिका और नीदरलैंड ने भी 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं और एक-एक में हार का सामना किया है. जबकि नामीबिया का अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है. ऐसे में अभी कहना मुश्किल है कि ग्रुप-ए से कौन सी टीमें सुपर-8 में पहुंचेगीं. हालांकि, 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के चलते भारत के लिए अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों की अपेक्षा आसान होगा.

ये भी पढ़ें: ICC इवेंट में गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना है मना? आइए जान लेते हैं क्या कहता है BCCI का नियम

India vs Pakistan IND vs PAK
Advertisment