ICC इवेंट में गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना है मना? आइए जान लेते हैं क्या कहता है BCCI का नियम

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ कोलंबो में नजर आ रहे हैं. तो आइए जान लेते हैं परिवार को आईसीसी इवेंट में ले जाने को लेकर BCCI का क्या नियम है?

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ कोलंबो में नजर आ रहे हैं. तो आइए जान लेते हैं परिवार को आईसीसी इवेंट में ले जाने को लेकर BCCI का क्या नियम है?

author-image
Sonam Gupta
New Update
BCCI rules for taking family on tours to ICC events Hardik pandya took girlfriend mahika sharma viral videos

BCCI rules for taking family on tours to ICC events Hardik pandya took girlfriend mahika sharma viral videos

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. 13 फरवरी को कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का धूम धाम से स्वागत हुआ, जिसे टीम ने इंज्वॉय भी किया. इसी बीच टीम इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिखे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ क्या हार्दिक, महिका को लेकर पहुंचे? या फिर उन्होंने बोर्ड से कोई स्पेशल परमिशन ली है?

Advertisment

गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया जब कोलंबो पहुंची, तब जहां भारत के बाकी खिलाड़ी जहां बिना कपल के नजर आए. वहीं, हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिखे. ये कपल बाकियों के साथ-साथ ही एयरपोर्ट से बाहर निकला. वीडियो को देखकर यूजर्स का ऐसा कहना है कि महिका हार्दिक के साथ ही कोलंबो लैंड हुई हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा संभव कैसे हुआ?

क्या है BCCI का नियम?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सख्त नियम है कि आईसीसी इवेंट में कोई भी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ नहीं जाएगा, हां परिवार के सदस्य सपोर्ट करने के लिए पहुंच जरूर सकते हैं. मगर, साथ ट्रैवल नहीं कर सकते. ऐसे में महिका शर्मा का हार्दिक के साथ एयरपोर्ट पर और फिर होटल में दिखना सोशल मीडिया पर यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है और वह सवाल उठाते दिख रहे हैं.

45 दिन से ज्यादा टूर पर परिवार सिर्फ 14 दिन साथ रह सकता है

वर्ल्ड कप में भी यही नियम लागू

परिवार टीम होटल में नहीं रुक सकता

टीम के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं

मअलग से रहने की व्यवस्था खिलाड़ी खुद कर सकते हैं

क्या हार्दिक ने ली है स्पेशल परमिशन?

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अपनी पार्टनर्स को कोलंबो साथ ले जाने की बीसीसीआई से अपील की थी. मगर, बोर्ड ने इस अपील को अस्वीकार कर दिया. ऐसे में अब ये बात सामने आ रही है कि हार्दिक ने बोर्ड से अपनी गर्लफ्रेंड को ले जाने के लिए स्पेशल परमिशन ली है. हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान मैच हो सकता है रद्द? जानिए क्या कहता है वेदर फॉरकास्ट

T20 World Cup hardik pandya
Advertisment