/newsnation/media/media_files/2026/02/21/ind-w-vs-aus-w-2026-02-21-16-50-18.jpg)
IND W vs AUS W Photograph: (Image Source: BCCI Womens)
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली है. मुकाबले की बात करें, तो एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में कंगारू टीम 159 रन ही बना सकी और भारत ने 17 रन से मैच जीत लिया.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया
टीम इंडिया के दिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. पहला विकेट जॉर्जिया वोल के रूप में गिरा, जो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं. बेथ मूनी 6, एलिसा पैरी 1 और फोबे लिचफील्ड 26 रन बनाकर ही चलती बनीं.
Through the gate, and BOWLED \|/
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
Shreyanka Patil with the huge wicket of Ellyse Perry 🔥
No. 3⃣ for #TeamIndia 👌
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvINDpic.twitter.com/LCC4HXIaaR
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी एश्ले गार्डनर ने खेली, जो 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुईं. गार्डनर ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और ऑस्ट्रेलिया 159 रन ही बना सकी. नतीजन, भारत ने 17 रन से मैच को जीत लिया.
What. A. Catch 🤯
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
Jemimah Rodrigues with an absolute stunner 🫡
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#TeamIndia | #AUSvIND | @JemiRodriguespic.twitter.com/ZFEIyoGjUw
भारत ने बनाए थे 176 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. भारत की ओर से दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स के बीच 140 रनों का पार्टनरशिप हुई थी. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी स्मृति ने खेली थी, जो 82 (55) और जेमिमा 59(46) रन की पारी खेलकर आउट हुईं. वहीं, जेजिमा ने 59 रनों की अहम पारी खेली, जिससे भारतीय टीम 176 के स्कोर तक पहुंच पाई थी.
Authoritative and match-winning 🫡#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana is the Player of the Match in the 3️⃣rd T20I for her glorious 8⃣2⃣(55) 👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvIND | @mandhana_smritipic.twitter.com/XvPqQYL8Gg
भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. श्री चरणी ने अपने स्पेल में 3 और श्रेयांका पाटिल ने भी 3 विकेट चटकाए. अरुनधति रेड्डी ने 2 विकेट लिए और रेनुका सिंह ठाकुर ने 1 विकेट लिए.
2-1 से भारत ने जीत ली सीरीज
Smiles all-around in Adelaide 🥳#TeamIndia register a commanding win by 1⃣7⃣ runs ✌️
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
With that, they clinch the #AUSvIND T20I series 2⃣-1⃣ 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/8PDW83zavHpic.twitter.com/CTN9QjU0Vx
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. वहीं, तीसरे मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us