/newsnation/media/media_files/2026/02/21/smriti-mandhana-2026-02-21-14-59-01.jpg)
Smriti Mandhana Photograph: (x/bcci women)
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. मंधाना ने ये खास रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में हासिल किया है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए स्मृति मंधाना शेफाली वर्मा के साथ आईं.
अर्धशतक ठोक मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई. इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी हुई हैं.
A MAXIMUM to get to her FIFTY 🔥
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
3⃣3⃣rd in T20Is for vice-captain Smriti Mandhana 🫡
💯 up for #TeamIndia
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvIND | @mandhana_smritipic.twitter.com/3StFOgWXvz
मंधाना ने की विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
स्मृति मंधाना अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुकी है. इसके साथ ही वो विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर चुकी हैं. भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 अर्धशतक लगा चुके हैं.
MOST 50+ PLUS SCORES AGAINST AUSTRALIA IN T20I INT'L HISTORY:
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 21, 2026
In Men's Cricket - Virat Kohli (8).
In Women's Cricket - Smriti Mandhana (8)*.
- The King & The Queen of Cricket..!!! 👑 pic.twitter.com/32DP5C4yky
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 82 रन
इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 बॉल पर 82 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 149.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मंधाना के अलावा टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 7 बनाए. इस समय जेमिमा रोड्रिग्स 50 और ऋचा घोष 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम इंडिया अब तक 18.3 ओवर में 168/2 बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : AUS W vs IND W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us