/newsnation/media/media_files/2026/03/01/ind-w-vs-aus-w-result-2026-03-01-16-26-21.jpg)
IND W VS AUS W result
IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 410 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे चेज करते हुए भारतीय टीम 224 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया है.
224 रन पर सिमट गई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के दिए 410 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 45.1 ओवरों में 224 के स्कोर पर ही सिमट गई. भारत की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. नतीजन, कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम बिखर गई. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी स्नेह राणा ने खेली, जो महज 44 रन पर ही आउट हुईं. वहीं, जेमिमा रोड्रिक्स ने 42 रन बनाए. स्मृति मंधाना इस मैच में शून्य पर आउट हुईं. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाकर ही आउट हो गईं.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था 409/7 का स्कोर
Alyssa Healy signs off from ODI cricket with a stunning hundred, as Beth Mooney's late push helps Australia pass 400 👏
— ICC (@ICC) March 1, 2026
Follow LIVE 📲 https://t.co/SSUrN1nRAjpic.twitter.com/4xPP9NaJRm
भारत के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं एलिसा हीली ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 98 गेंदों पर 158 रन बनाकर आउट हुईं.
उनके अलावा बेथ मूनी ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाया और वह 84 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, पिछले मैच की शतकवीर जॉर्जिया वोल ने 52 गेंद पर 62 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बोर्ड पर लगाए.
An emphatic win from Australia to sweep the ODI series against India 3-0 👏
— ICC (@ICC) March 1, 2026
📝: https://t.co/SSUrN1nRAjpic.twitter.com/MY2yRHEDpD
3-0 से हारा भारत
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज के तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. नतीजन, टीम इंडिया इस सीरीज को 0-3 से हार गई.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us